चताड़ा की तमन्ना इसरो में सीखेगी रिसर्च के गुर

By: Mar 23rd, 2017 12:03 am

newsऊना—  जिला के चताड़ा गांव की बेटी तमन्ना इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) में रिसर्च के गुर सीखेगी। तमन्ना का चयन इसरो के लिए हुआ है। इस दौरान तमन्ना करीब एक सप्ताह तक देश के नामी वैज्ञानिकों से जानकारी हासिल करेंगी। दसवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रही इस बेटी की उपलब्धि से क्षेत्र, जिला का नाम चमका है। तमन्ना के पिता कुलविंद्र सिंह बिजनेसमैन, माता हरप्रीत कौर गृहिणी हैं व छोटा भाई बिनप्रीत छठी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। उल्लेखनीय है कि ई-स्टार द्वारा आयोजित राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके चलते तमन्ना का चयन इसरो बंगलूर के लिए किया गया। ई-स्टार द्वारा पहले जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें भी तमन्ना ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं अब राज्य प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल किया, जिसके चलते तमन्ना का चयन हुआ है। उधर, तमन्ना एवं उसके परिजनों को इस कामयाबी पर स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी तमन्ना बेहतर प्रदर्शन करेंगी। वहीं, बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App