चोरी के आरोपी मंडी से गिरफ्तार

By: Mar 27th, 2017 12:05 am

कलरी- घुमारवीं पुलिस ने पिछले वर्ष नवंबर में कुठेड़ा में हुई चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी जिला मंडी से संबंध रखते हैं। जानकारी के अनुसार दिलीप सिंह पुत्र वंशी राम गांव बेहल, डाकखाना कुठेड़ा ने 24 नवंबर, 2016 को घुमारवीं पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 23 व 24 नवंबर को उसकी बेटी की शादी थी। शादी में खाना बनाने के लिए लाए गए छह पात्रों व बलटोही को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। रिपोर्ट के आधार पर घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज  कर लिया। पुलिस ने अपनी तफतीश में मोबाइल लोकेशन को खंगाला। इसके आधार पर मंडी से दो लोगों पर शक पैदा हुआ। पुलिस थाना में सब इंस्पेक्टर अजय हैड कांस्टेबल राजेश कांस्टेबल अजय व पंकज की एक टीम मंडी भेजी गई, जहां पर शनिवार को दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों पिंकू पुत्र राज उम्र 30 वर्ष व संजय पुत्र पप्पू उम्र 21 वर्ष शामिल हैं। दोनों आरोपी गांव  मलथेड डाकघर रति, मंडी के रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस ने चोरी करने के लिए प्रयोग की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों को 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। घुमारवीं पुलिसी व शेर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। कोर्ट ने दोनों को 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App