जल्द निपटाएं लोगों की समस्याएं

By: Mar 25th, 2017 12:02 am

विधानसभा स्पीकर ने जनता दरबार में अधिकारियों को दिए निर्देश

यमुनानगर —  हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह छछरौली में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से कार्य कर रही है तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। समाज के गरीब तबके को भी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष लोगों ने बुढ़ापा, विधवा निराश्रित पेंशन लगवाने, पेयजल, बिजली, सड़क मरम्मत आदि से संबंधित समस्याएं रखीं, जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तरुण सहौता, प्रमोद गुप्ता, मनोज ग्रेवाल, सुमेर चंद, राजकुमार कश्यप, सुखबीर कौशिक, तेजपाल शर्मा, शिवराज चौहान, मोहित गर्ग, ओम प्रकाश अरोड़ा सहित अधिकारीगण व क्षेत्र के व्यक्ति भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App