जहरीला पदार्थ निगलने वाले सैनिक की मौत

By: Mar 25th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब – पांवटा साहिब के होटल यमुना में जहरीला पदार्थ निगलने वाले आर्मीमेन की आर्मी अस्पताल पंचकूला में मौत हो गई है। बीते 19 मार्च से फौजी की हालत खराब थी। पांवटा से प्राथमिक उपचार के बाद फौजी को नाहन मेडिकल कालेज रैफर किया गया था जहां से उसे हालत बिगड़ने पर आर्मी अस्पताल भेज दिया गया था। गौर हो कि पांवटा साहिब के होटल यमुना मे करीब 6 दिन रहने वाले एक फौजी रविंद्र कुमार निवासी चौपाल ने रविवार 19 मार्च सुबह करीब छह बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया था। फौजी यहां होली मेला घूमने आया हुआ था। जहर निगलने के बाद तबीयत खराब होने पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से युवक को पांवटा अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसकी तबीयत अधिक खराब होने के कारण उसे नाहन रैफर कर दिया गया है। नाहन ने उसे पंचकूला ले जाया गया था। पुलिस के मुताबिक मौत के सही कारणों का पता पोस्टामर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App