ढलियारा में फुटबाल टेलेंट ढेर सारा

By: Mar 27th, 2017 12:07 am

newsखूबसूरत ढलियारा का बेहद खूबसूरत प्ले ग्राउंड इन दिनों यूके के मैनचेस्टर से ज्यादा जलवा बिखेर रहा है। हिमाचल पुलिस के स्टार प्लेयर मोहित राणा के गृक मैदान पर सुबह-शाम जूनियर और सीनियर फुटबालर खूब पसीना बहा रहे हैं। सुबह पांच और सायं छह बजे से जोरदार प्रैक्टिस होती है। हमारे संवाददाता अमित ठाकुर ने खिलाडि़यों से बात की, तो सबका  एक ही जवाब था। प्रदेश का अग्रणी मीडिया ग्रुप फुटबाल लीग करवा रहा है, जिसमें वे टेलेंट दिखाने को बेताब हैं

नाम … वरुण कुमार

उम्र …. 39 साल

प्रैक्टिस… स्कूल मैदान में हर रोज सुबह दो घंटे

पोजीशनः  हर बार नई

पसंदीदा खिलाड़ी … स्पेन की टीम के जराड़ पीके

मंच का दिल से स्वागत

ढलियारा के वरुण कुमार ने बताया कि वह पांच साल से फुटबाल खेल रहे हैं। स्कूल टाइम में उन्होंने नेशनल तक फुटबाल खेला है तथा ढलियारा मैदान में हर रोज सुबह-शाम अढ़ाई घंटे प्रैक्टिस करते हैं।  वरुण कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप द्वारा जो फुटबाल लीग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह एक सराहनीय प्रयास है।

नाम … मोहित राणा

उम्र … 23 साल

प्रैक्टिस… ढलियारा मैदान में हर रोज करीब अढ़ाई घंटे

पोजीशनः  डिफेंडर

पसंदीदा खिलाड़ी … स्पेन के सर्जियो रेमोस

वाह! ‘दिव्य हिमाचल’

ढलियारा के मोहित राणा ढलियारा स्कूल व कालेज में नेशनल खेलकर आज हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम से फुटबाल खेल रहे हैं।  उन्होंने कहा कि  जब भी मुझे छुट्टी होती है तो वह मैदान में युवाओं संग गेम खेलते हैं, लेकिन प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा करवाई जा रही फुटबाल लीग का वह दिल से स्वागत करते हैं।

नाम … मुकेश पंडित

उम्र …. 34 साल

प्रैक्टिस… स्कूल मैदान में हर रोज सुबह-शाम दो घंटे

पोजीशनः  गोलकीपर

पसंदीदा खिलाड़ी … फ्रांस के जिनेदिन जिदान

और निखरेगा फुटबाल

ढलियारा के मुकेश पंडित पिछले 20 साल से फुटबाल खेल रहे हैं। कालेज टाइम में उनकी टीम लगातार तीन साल तक विजेता रही है। मुकेश पंडित एक निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। स्कूल मैदान में हर रोज दो घंटे तक बच्चों को फुटबाल सिखाते हैं। उन्होंने बताया कि ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच से फुटबाल खेल को बढ़ावा मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App