नेशनल प्लेयर बनने को दो घंटे प्रैक्टिस कर रहे युवा

By: Mar 28th, 2017 12:05 am

हिमाचल फोरम

news‘दिव्य हिमाचल’ फुटबाल लीग को लेकर प्रदेशभर के युवाओं में खासा जोश है। मीडिया गु्रप की अनूठी पहल से जहां युवाओं को विश्व के नंबर वन खेल में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा, वहीं खेल से उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर आएगी। ‘दिव्य हिमाचल’ की टीम ने जब इस बारे में फुटबाल खिलाडि़यों की नब्ज टटोली तो, उन्होंने कुछ यूं रखी अपनी राय…

खिलाड़ी : अमन कुमार

प्रैक्टिस : दो घंटे सुबह-शाम

पोजिशन : गोलकीपर

पसंदीदा प्लेयर : क्रिस्टियानो रोनाल्डो

प्रेरणाः पुर्तगाली टीम को खेलते देखना

घुमारवीं के अमन  का  कहना है कि प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा शुरू की जा रही फुटबाल लीग प्रदेश के लोगों में फुटबाल के प्रति रुझान पैदा हुआ है। इसके लिए उन्होंने  ‘दिव्य हिमाचल’ का धन्यवाद किया है। अपने दिनचर्या में उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह डेढ़ घंटे तक मैदान में जाकर फुटबाल की प्रैक्टिस करते हैं। उन्हें टीम में गोलकीपिंग करना बहुत अच्छा लगता है। इनका सपना भारतीय टीम में खेलना है।

खिलाड़ी : रिंकू शर्मा

प्रैक्टिस : दो घंटे तक

पोजिशन : स्ट्राइकर

पसंदीदा प्लेयर :  डेविड बेकहम

प्रेरणा : डेविड बेहकम को खेलते देखना

रिंकू शर्मा का कहना है कि ‘दिव्य हिमाचल द्वारा’ फुटबाल लीग करवाना एक सहनीय कार्य है फुटबाल  विश्व का सबसे पसंदीदा  खेल है इसमें खेल के साथ-साथ व्यक्ति अपने बौद्धिक स्तर का विकास करते हैं फुटबाल के प्रति उनका लगाओ किसी बात से लगाया जा सकता है कि वह प्रतिदिन दो घंटे मैदान में खून पसीना बहाते हैं। स्ट्राइकर के रूम में कहना उन्हें पसंद है। उनका सपना भारतीय टीम ने खेल कर देश का नाम रोशन करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App