पर्रिकर की दूसरी पारी

By: Mar 15th, 2017 12:07 am

पर्रिकर की दूसरी पारीमनोहर पर्रिकर हाल ही में रक्षा मंत्री के पद से त्यागपत्र देकर गोवा के मुख्यमंत्री बने हैं। उन का जन्म 13 दिसंबर, 1955 को गोवा के मासुपा में हुआ। मनोहर पर्रिकर की सादगी का हर कोई कायल है। उनको काफी साधारण व्यक्तित्व वाला शख्स माना जाता है। गोवा के सीएम रहते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में रहने से मना कर दिया था और खुद के एक छोटे से घर में रहते थे। वह टी स्टाल में चाय पीते भी नजर आ जाते हैं। वह 24 अक्तूबर, 2000 को पहली बार गोवा के मुख्यमंत्री बने थे। सीएम पद संभालने से ठीक पहले उनकी पत्नी की कैंसर से मौत हो गई, लिहाजा पर्रिकर के ऊपर अपने दो बच्चों की जिम्मेदारी भी आ गई। हालांकि वह हार नहीं माने और निडर एवं ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में अपनी शानदार छवि बनाई। नवंबर 2014 में उनको देश का रक्षामंत्री बनाया गया

मुख्यमंत्री बनने वाले पहले आइटियन

पर्रिकर मुख्यमंत्री बनने वाले देश के पहले आइटियन हैं। साल 1978 में उन्होंने आईआईटी मुंबई से मैटलर्जिकल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। आईआईटी मुंबई की स्थापना सन् 1958 में हुई।  साल 2001 में पर्रिकर को आईआईटी मुंबई ने डिस्टिंग्विश्ड एल्यूमिनी अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा पर्रिकर आधार कार्ड के जनक नंदन नीलेकणी के सहपाठी भी रहे।

स्कूटर से जाते थे विधानसभा

गोवा के मुख्यमंत्री होने के बावजूद पर्रिकर मंहगी गाडि़यों को छोड़कर स्कूटर से विधानसभा जाया करते थ। रक्षामंत्री रहने के दौरान भी वह इकोनॉमी क्लॉस में ही सफर करते रहे। वह प्लेन में सफर नहीं करते हैं।

बेदाग छवि

पर्रिकर देश के ऐसे नेता हैं, जिनकी छवि बेदाग है। आज तक किसी भी घोटाले में उनका नाम नहीं आया। मोदी साफ.-सुथरी छवि के चलते पर्रिकर को बेहद पसंद करते हैं। इसके अलावा वह स्वभाव से दयालु भी हैं। गोवा के सीएम रहते हुए एक दफा उन्होंने अपने जन्मदिन पर खर्च होने वाले पैसे को चेन्नई रिलीफ  फंड में भेजने की अपील की थी। वह सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से जुड़े रहते हैं और उनकी मदद करते रहते हैं।

अभी फिर सीएम

साल 2007 में हार के बाद मार्च 2012 के गोवा चुनाव में बीजेपी 24 सीटें जीतकर फिर सत्ता में आई और पर्रिकर तीसरी बार सीएम बने। अभी फिर मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री के पद से हटाकर गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App