बालीवुड सितारे ऐसे मनाते हैं ‌होली

By: Mar 12th, 2017 12:05 am

अमिताभ बच्चन

भारतीय फिल्मी जगत के महानायक अमिताभ बच्चन जिस तरह फिल्मों में अपने सीन्स के लिए बेहतर जाने जाते हैं वैसे ही होली भी पूरे आनंद के साथ मनाते हैं। आपको तो पता ही होगा उन्होंने होली पर गाना भी गाया है, जो हर घर में होली में लोग बड़े आनंद से सुनते हैं। ‘होली खेले रघुबीरा अवध में,रंग बरसे भीगे चुनर वाली…’

अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार होली सबसे अलग ही मनाते हैं पहले ठंडाई पिलाते हैं फिर रंगों से नहलाते हैं।

शाहरुख खान

बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान होली के मामले में बादशाह पीछे नहीं हटते। इनकी पहले ही तैयारी रहती है। पूरी मस्ती के साथ होली का त्योहार मनाते हैं।

करीना कपूर खान

करीना, कपूर परिवार से हैं और कपूर परिवार में होली को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। करीना कहती हैं इस बार तो मैं होली अपने बेटे के साथ मनाऊंगी। तैमूर के साथ खेलने का अलग ही मजा होगा इस बार। और सबको हैप्पी होली।

सलमान खान

जब बात त्योहारों की आती है, तो दबंग खान की बात ही अलग होती है। चाहे ईद, दिवाली या फिर होली हो, पूरे धूमधाम से मनाते हैं।

ऋत्विक रोशन

वैसे  ऋत्विक की लाइफ  में सब कुछ ठीक तो नहीं चल रहा, पहले अपनी पत्नी से तलाक और अब कंगना रणौत से अनबन, लेकिन मानना पड़ेगा  इन्हें, जो त्योहार के मामले में पीछे नहीं हटते।

आलिया भट्ट

आलिया को कलर से एलर्जी है, लेकिन होली का रंग नहीं छोड़ना, बात होली की है एलर्जी तो आती-जाती रहेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App