विदेशी मुद्रा भंडार 2.67 अरब डालर बढ़ा

By: Mar 27th, 2017 12:02 am

मुंबई— देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.67 अरब डालर बढ़कर 18 सप्ताह के उच्चतम स्तर 366.78 अरब डालर पर पहुंच गया। इससे पहले 10 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 364.11 अरब डालर पर रहा था जबकि इसका इससे ज्यादा स्तर (367.04 अरब डालर) 11 नवंबर 2016 को समाप्त सप्ताह में दर्ज किया गया था। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 17 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.66 अरब डालर की वृद्धि हुई और यह 343.10 अरब डालर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार 19.91 अरब डालर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.59 करोड़ डालर बढ़कर 2.32 अरब डालर पर और विशेष आहरण अधिकार एक करोड़ डालर बढ़कर 1.44 अरब डालर पर पहुंच गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App