सात लाख का बर्गर

By: Mar 17th, 2017 12:04 am

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुबई में एक बर्गर को 36700 दीनार यानी (10000 डालर) करीब सात लाख रुपए में खरीदा गया। बर्गर की बिक्री से जो रकम प्राप्त हुई, उसे स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली संस्था पिंक कैरावन को डोनेट किया गया है। एक नीलामी के दौरान इसकी कीमत 36700 दीनार लगाई गई। इस बड़े आयोजन को देखने के लिए दुबई सरकार के कई अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने इस नीलामी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बड़े आयोजन की सहायता से पिंक कैरावन संस्था ने स्तन कैंसर की बीमारी से लड़ने के लिए करीब 108755 दीनार की राशि जमा की। इससे पहले बर्गर बनाने वाली ब्रिटिश फूड कंपनी रोडरी ने दुबई में विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के नाम पर एक बर्गर पेश था। इस बर्गर का नाम ‘बर्ग खलीफा’ रखा गया। इस बर्गर में मीट की पांच स्लाइसें लगाई गई थीं। उनके ऊपर सोने की परत भी लगी हुई है। इस बर्गर को कंपनी ने 63 डालर में सोने का बर्गर लोगों के सामने पेश किया। दुबई के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी इसका स्वाद लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App