हत्या का आरोपी दबोचा

By: Mar 27th, 2017 12:05 am

कुल्लू – जिला कुल्लू के मौहल में हुए मर्डर मामले में पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात को  हमलावर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया और पुलिस गहनता से पूछताछ करने में जुट गई है। मर्डर की कहानी प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। आरोपी की मां के साथ मृतक के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। ऐसे में आरोपी ने शुक्रवार रात को 55 वर्षीय नामग्याल मौहल का मर्डर किया है। जानकारी के अनुसार मौहल निवासी नामग्याल का मर्डर प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। नामग्याल  का जिस महिला के साथ अवैध संबंध था, उसी महिला के बेटे ने उसका मर्डर कर डाला। मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को  गिरफ्तार किया है। मृतक के क्षेत्र की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। शुक्रवार की रात को भी वह  महिला के घर गया और इसी रात को उसका मर्डर किया गया। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को  रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अन्य तथ्य जुटाने जुटी हुई है। हमलावर की पहचान मौहल निवासी शेर सिंह के रूप में हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App