हिमाचली बेटियों का चंडीगढ़ में धमाल

By: Mar 27th, 2017 12:05 am

sports sportsनाहन/ सोलन —  प्रदेश की जानी मानी मास्टर एथलीट व नाहन की बेटी सीमा परमार व सोलन की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय धावक कल्पना परमार ने एक बार पुनः अपनी काबलियत का लोहा मनवाया है। रविवार को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आयोजित बिग मैराथन में नाहन की बेटी व इतिहास प्रवक्ता सीमा परमार ने मुकाम हासिल किया है। सीमा ने 42 साल की उम्र में पूरे जुनून से दौड़ कर तय समय में दूरी पूरी करने पर पदक हासिल कर प्रदेश के गौरवान्वित किया है। सीमा का कहना है कि पति की प्रेरणा व उत्साहबर्द्धन से यह मैराथन पूरा करने में कामयाब हुई हैं। उधर, उनकी छोटी बहन कल्पना का कहना है कि मन में कुछ करने का जज्बा हो तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती। उन्होंने बताया कि दूसरी बार चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली हॉफ  मैराथन में भाग लेने का मौका मिला है। यह उनके लिए अच्छा अनुभव रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App