हिमाचल ने 21 पदकों पर जमाया कब्जा

By: Mar 27th, 2017 12:05 am

newsशिमला  —  आस्ट्रिया में खेली गई स्पेशनल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाडि़यों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया है। भारत दल में शामिल हिमाचल के खिलाडि़यों ने उक्त चैंपियनशिप में 21 पदक जीतकर देश व पहाड़ी प्रदेश को गौरवान्वित किया है। वर्ल्ड विंटर चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाडि़यों ने आठ स्वर्ण पदक, छह रजत पदक और सात कांस्य पदक जीते हैं। इस चैंपियनशिप में भारतीय दल ने 73 पदक जीते हैं। 37 स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रदेश के खिलाडि़यों ने एलपाइन स्कींग, स्नोह बोर्डिंग और स्नोह शूईग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर पदकों पर कब्जा जमाया है। एलपाइन स्कीग में बिलासपुर की ऊषा ने एक स्वर्ण व एक-एक कांस्य पदक जीता। बिलासपुर की ही शिवांजलि ने गोल्ड, सोलन की मेघा ने एक गोल्ड व एक सिल्वर, मंडी के शुभम ने दो कांस्य पद, शिमला के कुनाल सूद ने एक रजत, सोलन के महेश ने एक सिल्वर व एक रजत पदक जीत कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। स्नोह बोर्डिंग में चंबा के संजय ने दो स्वर्ण पदक सोलन के संजय ने एक स्वर्ण, एक कांस्य पदक, कुल्लू के ठाकुर दास ने एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा स्नोह शूईग के कांगड़ा की ज्योति बाला ने एक सिल्वर और एक कांस्य जीता। फ्लोर हॉकी में कांगड़ा के राजेश ने एक स्वर्ण पदक जीता।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App