30 तक खिली रहेगी तेज धूप

By: Mar 25th, 2017 12:03 am

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, मनाली-भुंतर-डलहौजी में बारिश से लुढ़का पारा

newsशिमला  – प्रदेश के मनाली, भुंतर, डलहौजी में 24 घंटों के दौरान हुई बूंदाबांदी और शुक्रवार को बादलों के घिरने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम में भी हल्की गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य भर में 30 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में और उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश में 24 घंटों के दौरान मनाली में दो, भुंतर, बिजौरा, डलहौजी और बंजार में एक मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार दिन के समय बादल घिरे रहे, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है। ऊना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री से लुढ़ककर 34.8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं शिमला, भुंतर, कल्पा के तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूतनम तापमान में भी गिरावट आंकी गई है। शिमला में अधिकतम तापमान 22.7, सुंदरनगर में 30.6, भुंतर में 28.5, ऊना में 34.8, नाहन में 29.2 और सोलन में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो पहले के मुकाबले एक डिग्री तक कम आंका गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है। केलांग में बारिश के चलते न्यूनतम तापमान फिर से लुढ़ककर माइनस डिग्री में पहुंच गया है। गुरुवार को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रिकार्ड किया गया था, जो शुक्रवार को लुढ़ककर -0.9 डिग्री तक पहुंच गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App