अंतरिक्ष की सैर करेंगी प्रियंका

By: Apr 25th, 2017 12:05 am

NEWSअगर बालीवुड में तैर रही खबरों की मानें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी नई फिल्म में अंतरिक्ष की यात्रा करती दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म हादसे में जान गंवा चुकी भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जीवन पर बनाई जाएगी। प्रियंका ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाएगा। प्रियंका की पूरी टीम ने इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म का डायरेक्शन एक नई डायरेक्टर प्रिया मिश्रा करेंगी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार कर ली गई है। एक नई प्रोडक्शन कंपनी इसे प्रोड्यूस करेगी। गौरतलब है कि कल्पना चावला अमरीका की स्पेस एजेंसी नासा में पहली भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। वह हरियाणा के करनाल की रहने वाली थीं और 1997 में कोलंबिया शटल से अंतरिक्ष में गई थीं। 2003 में अपनी एक अन्य अंतरिक्ष यात्रा के दौरान एक दुर्घटना में छह अन्य अंतरिक्ष यात्रियों सहित उनकी मौत हो गई थी। कल्पना ने 31 दिन, 14 घंटे और 54 मिनट अंतरिक्ष में बिताए थे। बता दें कि इससे पहले प्रियंका ओलंपियन बॉक्सर मैरी कॉम की बायोपिक में भी काम कर चुकी हैं। इस बीच प्रियंका अपने अमरीकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर वापस घर आ गई हैं। फिलहाल वह अपनी पहली हालीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रोमोशन में व्यस्त हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App