ऐसे करें दही का उपयोग

By: Apr 30th, 2017 12:05 am

गर्मियों में ठंडा खाने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों की मानें , तो इस दौरान बहुत अधिक तेल-मसाले के सेवन से बचना चाहिए। उन्हीं चीजों को खाना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी हो। इससे अंदरूनी ठंडक बनी रहती है और इस लिहाज से दही काफी फायदेमंद है। गर्मियों में दही खाने से शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है। इसके अलावा यह पाचन क्रिया के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दही में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और दूसरे कई पोषक तत्त्व शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होते हैं, लेकिन हर चीज की तरह दही खाने के भी कुछ खास नियम होते हैं। आमतौर पर घर में रात के समय दही खाना गलत माना जाता है। इसके अलावा दही खाने के इन नियमों को जानना भी आपके लिए बहुत जरूरी है।

  1. अगर आपको बहुत जल्दी-जल्दी सर्दी-जुकाम हो जाता है, तो रात के समय भूलकर भी दही न खाएं। इससे पेचिश होने की आशंका बढ़ जाती है।
  2. अगर आप दिन के समय दही खा रहे हैं तो कोशिश कीजिए कि उसमें चीनी न मिलाएं। अगर आपको रात में दही खाने के आदत है, तो आप उसमें कुछ मात्रा में काली मिर्च मिला सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App