खास स्वप्नों के शुभ-अशुभ फल

By: Apr 22nd, 2017 12:05 am

पैर में कांटा चुभना, कांटेदार झाडियां देखना या उसमें फंसना संकट से उद्धार पाने का संकेत है, आई मुसीबत टल सकती है। घर-परिवार में कोई रोग-बीमारी हो तो वह भी समाप्त होने की संभावना है। कांटेदार बाड़ देखना भी यही फल देता है…

इमली : पेड़-पत्तियां, देखना स्वास्थ्य में गिरावट, कच्ची इमली खाना, देखना, पेट दर्द, पकी इमली देखना या खाना बीमारी से छुटकारा पाना है।

इमरती : खाना, खिलना, देखना किसी अपयश का शिकार होना है।

इमारत : देखिए भवन

इम्तिहान :देखिए परीक्षा।

इलायची : देना, लेना, खाना शुभ चिन्ह है।

इसबगोल : का पेड़, दाना-भूसी देखना अजीर्ण होने की सूचना है।

इलायची दाना : स्वप्न में देखना शुभ फलदायक कहा गया है।

ओंकार : स्वप्न में ओंकार देखना दुर्लभ स्वप्न माना गया है। यह अत्यंत श्रेष्ठ और सर्वोत्तम फल देना वाला स्वप्न कहा गया है।

कंगना :  खनकते देखना, पड़े देखना अपमान झेलने की नौबत आ सकती है।

कड़आ तेल : देखना या शरीर पर मलना मारणान्तक कष्ट भोगने की सूचना है।

कदंब : का पेड़ देखना अत्यंत दुर्लभ है। सौभाग्य से दीख गया तो प्रभु कृपा से धन दौलत स्वास्थ्य, यश मान सम्मान, पुरस्कार सभी कुछ प्राप्त होने की संभावना है।

कद्दू : पका देखना, खाना पेट दर्द होने की सूचना है।

कनकटा : देखना या होना किसी सम्मान प्राप्ति का संकेत है।

कन्या :कन्या (युवती या बालिका) देखना घर में लक्ष्मी का आगमन होने की सूचना है।

कपास : फूल देखना, कई फूल देखना शुभ-लाभ का सूचक है।

कफ : निकलना, गिरना अच्छे स्वास्थ्य का लक्षण है।

कफन : देखना लंबी आयु होने की सूचना है।

कवाब : खाना या खिलाना, व्यर्थ के झमेले व वाद-विवाद में पड़ना।

कमल : फूल देखना, लक्ष्मी (धन) प्राप्ति की सूचना है।

करेला :  खाना, खिलाना, स्पर्श करना किसी कारणवश अगले दिन भोजन न मिलने का संकेत है।

ककरौदा : खाना, देखना जीभ में छाले पड़ने की सूचना है।

कलमा : पढ़ना, देखना बहुत शुभ है। ऐसा स्वप्न बहुत ही कम सौभाग्यशाली व्यक्ति देख पाते है।

कलावरः को शराब बेचते देखना, उससे शराब लेना-पीना व्यापार धंधे, नौकरी में लाभ और किसी शुभावसर के आने की सूचना है।

कली : केवल गुलाब की कली छोड़कर बाकी सब फूलों की कलियों में कोई भी ऐसा देखना परिवार में छोटे बच्चे के अस्वस्थ पड़ने का संकेत है।

कसैला : कसैली वस्तु खाना, कसैला पदार्थ या वस्तु देखना, कसैली गंध महसूस करना, सांस की बीमारी पड़ने की संभावना व्यक्त करना है।

कांटा : पैर में कांटा चुभना, कांटेदार झाडियां देखना या उसमें फंसना संकट से उद्धार पाने का संकेत है, आई मुसीबत टल सकती है। घर-परिवार में कोई रोग-बीमारी हो तो वह भी समाप्त होने की संभावना है। कांटेदार बाड़ देखना भी यही फल देता है।

काई : काई देखना, काई में फंसना, बात बन जाने का संकेत है। कोई भी विचाराधीन कार्य इच्छानुसार पूरा हो जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App