टीवी शो में होस्ट

By: Apr 25th, 2017 12:05 am

NEWSबालीवुड के जाने-माने फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर जल्द एक टीवी शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। फरहान अख्तर नेशनल जियोग्राफिक पर एक शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो के माध्यम से फरहान बताएंगे कि किस तरह मनुष्य द्वारा पर्यावरणीय क्षति हो रही है। इसकी जानकारी नेशनल जियोग्राफिक इंडिया ने फेसबुक पर साझा की है। इसके साथ पोस्ट वीडियो में फरहान कह रहे हैं, जब वह छोटे थे, तब नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन इकट्टा करते थे। यह उनकी पसंदीदा मैगजीन थी। हम एक मुद्दे पर बात करने जा रहे हैं। इस करार को आगे तक ले जाना चाहते हैं। उम्मीद है कि ये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App