ताकि मुस्कराहट हमेशा बनी रहे

By: Apr 2nd, 2017 12:05 am

लड़कियां कई बार लिप शेड्स को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं। उन्हें लगता है, डार्क शेड्स उन पर अच्छे नहीं लगेंगे। इस कारण वे लिपिस्टिक से बचती हैं।

लिपिस्टिक  मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा है पर इसे लगाने से पहले आपको लिप शेड्स से जुड़ी कुछ मूल बातें भी जरूर जाननी चाहिए।

कॉपर ब्राउनः यह शेड हर तरह के स्किनटोन पर सूट करता है। इसे आफिस के अलावा खास अवसरों पर भी लगा सकती हैं।

रेड : यह रंग सभी को पसंद होता है, पर हर कोई इसे लगाने से झिझकता है। अगर आप जरा सी भी सांवली हैं, तो इस शेड को लगाएं। इससे आपखूबसूरत दिखेंगी।

रोज पिंक : सांवले स्किनटोन वाली लड़कियों के लिए यह रंग बेहतर रहता है। इसे ट्राई करें और फर्क देखें।

मजेंटाः इस सीजन लिप्स पर चमकती शाइन आपके मूड को भी बेहतर करेगी क्योंकि इस सीजन यह शेड ट्रेंड में है। अकसर स्त्रियां मजेंटा और रोज पिंक में भ्रमित हो जाती हैं। रोज पिंक में लाइटर शेड्स होते हैं, तो मजेंटा में डार्कर शेड्स। यह शेड डार्क स्किन टोन पर काफी खिलता है।

फ्यूशिया :  हर स्किनटोन पर इस रंग की लिपिस्टिक जंचती है। यह आपके लुक को बदल देती है। यह स्टाइलिश भी दिखती है और सिंपल-सॉबर भी।

चॉकलेट ब्राउनः अगर आप अपने लुक को सिंपल रखना चाहती हैं, तो चॉकलेट ब्राउन कलर बेहतर ऑप्शन है। इसके लाइटर शेड्स आफिस में भी लगाए जा सकते हैं। यह स्टाइलिश भी दिखता है और ट्रेंडी भी।

पीचः नेचुरल कलर्स हर युवा लड़की पसंद करती है, लेकिन पीच कलर ऐसा है जो सिर्फ  सांवली रंगत पर ही जंचता है। अगर आपका चेहरा फेयर या गोरा है तो यह उतना अच्छा नहीं लगता।

स्पार्कल शेड : इस शेड से लिप्स पर चमकती शाइन आपको कान्फिडेंट दिखाएगी क्योंकि यह ट्रेंड में हिट है।

ऑयल लिप : इस नए ट्रेंड में ग्लॉसी  टेक्स्चर से सजे लिप्स को देख कर लगता है, जैसे लिप्स पर आयल का कोट लगाया गया हो। ऑयली इफेक्ट के लिए लिप के ऊपर से ट्रांसपेरेंट ग्लॉस का कोट लगाकर खूबसूरत दिखा जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App