पं. नेहरू की रिश्तेदार शोभा नेहरू का निधन

By: Apr 26th, 2017 12:04 am

कसौली में था बसेरा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हर साल आते थे मिलने

NEWSकसौली— देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के परिवार से वीके नेहरू की पत्नी शोभा नेहरू का मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे कसौली में देहांत हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। वह 102 वर्ष की थीं। उनके निधन से पूरा छावनी कसौली शोकागुल हो उठा। शोभा नेहरू कसौली में अपने निवास स्थान पर कसौली निवासियों से अकसर मिलती रहती थीं। राहुल गांधी प्रतिवर्ष अपनी दादी से मिलने आया करते थे। शोभा नेहरू के देहांत का समाचार मिलते ही कसौली में वीआईपी लोगों के पहुंचने की संभावना है, विशेष कर राहुल गांधी का आना तय है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका संस्कार बुधवार को कसौली के मशोबरा के श्मशानघाट में किया जाएगा। शोभा नेहरू के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के  लिए उनके कसौली स्थित निवास स्थान पर रखा गया है। शोभा नेहरू के देहांत के बाद कसौली में उनके करीबियों का पहुंचना शुरू हो गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App