पांच बेटियां बैंकॉक के लिए लगाएंगी जोर

By: Apr 7th, 2017 12:02 am

बिलासपुर — बैंकॉक में 24 से 28 अप्रैल तक आयोजित होने वाली आईएचएफ कांटिनेंटल हैंडबाल ट्रॉफी में भाग लेने के लिए हिमाचल की महिला खिलाड़ी फिर से तैयार हैं। हिमाचल की मेनिका पॉल, निधि शर्मा, दीपा, दीक्षा व प्रियंका इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इंडिया टीम में जगह पक्की करने का दिल्ली में होने वाले ट्रायल में भाग लेंगी। दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में सात व आठ अप्रैल को इंडिया टीम के चयन के लिए ट्रायल रखे गए हैं, जिसके लिए सभी खिलाड़ी गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई। गुरुवार को सभी खिलाडि़यों ने सदर विधायक व हिमाचल हैंडबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंबर ठाकुर के साथ ही उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर से आशीर्वाद लिया। गौर हो इससे पहले हिमाचल की हैंडबाल खिलाड़ी मेनिका, बबिता व निधि इससे पहले इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। ढाका में हुई प्रतियोगिता में हिमाचल की मेनिका इंडिया की टीम कप्तान व बबिता उपकप्तान के रूप में शामिल थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App