पांच राज्यों में पकड़े आईएस के चार संदिग्ध

By: Apr 21st, 2017 12:04 am

newsनई दिल्ली —  दिल्ली पुलिस तथा उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते सहित पांच राज्यों की पुलिस द्वारा गुरुवार को चलाए गए संयुक्त अभियान में आईएस के चार संदिग्ध आतंकवादियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां मुंबई, जालंधर, बिहार के नरकटियागंज और उत्तर प्रदेश के बिजनौर तथा मुजफ्फरनगर से की गई हैं। नौ अन्य लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में भी लिया गया है। इनमें से चार लोगों के खिलाफ सबूत मिले हैं, बाकी पांच से पूछताछ की जा रही है। उत्तर प्रदेश एटीएस, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, आंध्र प्रदेश की खुफिया प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र एटीएस, पंजाब पुलिस तथा बिहार पुलिस के इस संयुक्त अभियान में पकड़े गए युवक 18 से 25 साल के बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान इन लोगों से अभी तक जो भी जानकारियां मिली हैं, उनके मुताबिक वे सभी ऐसी किसी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, जिससे क्षेत्र में आतंक फैले और उनके गिरोह को पहचान मिल सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App