फुटबाल में करियर बनाने को हर दिन पै्रक्टिस

By: Apr 17th, 2017 12:06 am

हिमाचल फोरम

news‘दिव्य हिमाचल’ फुटबाल लीग को लेकर प्रदेशभर के युवाओं में खासा जोश है। मीडिया गु्रप की अनूठी पहल से जहां युवाओं को विश्व के नंबर वन खेल में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा, वहीं खेल से उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर आएगी। ‘दिव्य हिमाचल’ की टीम ने जब इस बारे में फुटबाल खिलाडि़यों की नब्ज टटोली तो, उन्होंने कुछ यूं रखी अपनी राय…

खिलाड़ी का नाम : रजत ठाकुर

प्रैक्टिस : हर दिन तीन घंटे पंडोगा फुटबाल ग्राउंड में

पोजीशन : फॉरवार्ड राइट मिड स्ट्राइकर

पसंदीदा खिलाड़ी : लियोनल मैसी

प्रेरणा : सतीश ठाकुर

ग्रामीण स्तर पर हुई फुटबाल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके पंडोगा गांव के ही फुटबाल प्लेयर विकास राणा खेल की बारीकियां सीखने के लिए रोजाना दो घंटे प्रैक्टिस करते हैं। पंडोगा ग्राउंड में गांव के वरिष्ठ खिलाडि़यों की देखरेख में खेल कमियों को सुधारा जाता है। उन्होंने कहा कि फुटबाल के प्रति लगाव उन्हें रोजाना मैदान में खींच लाता है। चाहे वह कितने भी व्यस्त हो शाम को फुटबाल खेलने के लिए दो से तीन घंटे का समय जरूर निकालते हैं। वह जिला व पड़ोसी राज्य पंजाब में हुई फुटबाल प्रतियोगिताओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। कई बार उन्हें बेस्ट प्लेयर का इनाम भी मिला है। विकास राणा ने बताया कि रोनाल्डो उनके पंसदीदा प्लेयर हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाल की लीग करवाना इस खेल को प्रदेश में उभारने में एक अच्छा प्रयास है। ‘दिव्य हिमाचल’ इसके लिए सराहना का पात्र है। ‘दिव्य हिमाचल’ की फुटबाल लीग को लेकर जिला के फुटबाल खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं।

खिलाड़ी का नाम : विकास राणा

उम्र : 26 साल

प्रैक्टिस : हर रोज में दो घंटे पंडोगा फुटबाल ग्राउंड में

पोजीशन : डिफें डर

पसंदीदा खिलाड़ी : क्रिस्टियानो रोनाल्डो

प्रेरणा : राजेश ठाकुर

एक बार इंटर यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश व दो बार राज्य स्तरीय टीम में बढि़या खेल का प्रदर्शन कर चुके पंडोगा के रजत ठाकुर फुटबाल के दीवाने हैं। वह अपने खेल में सुधार लाने के लिए रोजाना अढ़ाई से तीन घंटे पंडोगा ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हैं। रजत ने बताया कि बचपन से ही फुटबाल खेलने का शौक था। गांव के मैदान में अपने से बड़े खिलाडि़यों को खेलता देख फुटबाल खेलने में रुचि पैदा हुई। फिर रोजाना पंडोगा मैदान में गांव के ही युवकों के साथ मैच होते थे, जिसमें वरिष्ठ खिलाड़ी सतीश ठाकुर उन्हें फुटबाल की बारीकियां सिखाया करते थे। उनसे मिली प्रेरणा व आत्मविश्वास पर ही अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कूल खेलों में दो बार स्टेट लेवल तक खेला। इसके बाद ऊना कालेज की टीम में खेलने के बाद इंटर यूनिवर्सिटी टीम में भी गत वर्ष उनकी सिलेक्शन हुई। रजत ऊना कालेज में बीए कक्षा में अध्ययनरत हैं। रजत ठाकुर का कहना है कि हिमाचल में फुटबाल खेल को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहली लीग हो रही है, जिसे फुटबाल खिलाडि़यों व फुटबाल प्रेमियों में खासा क्रेज है। बार्सिलोना के स्ट्राइकर नेमार उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी है। फुटबाल खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार व फुटबाल फेडरेशन को आगे आकर इसके लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App