रैली को 15 बसों-90 छोटे वाहनों से जाएंगे कार्यकर्ता

By: Apr 26th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब —  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 27 अप्रैल को शिमला रिज पर होने वाली परिवर्तन रैली के लिए पांवटा साहिब से 15 बसों और 90 छोटे वाहनों से कार्यकर्ता जाएंगे। उक्त रैली की तैयारियों को लेकर पांवटा मंडल भाजपा की यहां स्थानीय लोनिवि विश्राम गृह में बैठक हुई। इस बैठक में पांवटा विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात परिवर्तन रैली के हमीरपुर से आए प्रभारी राजेश शर्मा विशेषतौर पर मौजूद रहे और रैली की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुखराम, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महामंत्री अरविंद गुप्ता, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिवानी वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नसीम नाज, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मोहन सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन चौधरी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बंगा सिंह व एससी मोर्चा के अध्यक्ष राजेश चौधरी आदि ने भाग लिया। इस बैठक में मोदी की रैली के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बैठक में 27 अप्रैल की रैली के लिए पांवटा विधानसभा से पंचायतों व क्षेत्र के आधार पर ड्यूटी सौंपी गई। शिमला रैली के लिए आंजभौज क्षेत्र की आठ पंचायतों से 22 छोटे वाहन जाएंगे। गिरिपार की पांच पंचायतों से दो बसें व छह छोटी गाडि़यां जाएंगी। मुगलावाला करतारपुर क्षेत्र से एक बस व चार छोटे वाहन रैली में जाएंगे। इसके अलावा नवादा क्षेत्र से दो बसें जाएंगी। पांवटा नगर परिषद के 13 वार्डों से 13 छोटे वाहन रैली में जाएंगे। बद्रीपुर क्षेत्र से पांच छोटे वाहन जाएंगे। भांटावाली क्षेत्र से एक बस जाएगी। कोटड़ी व्यास व बहराल क्षेत्र से छोटे वाहन रैली में जाएंगे। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को शिमला के रिज मैदान में होने वाली परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी। पांवटा साहिब में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नसीम की अध्यक्षता में भी एक बैठक स्थानीय विश्राम गृह में हुई। इस बैठक अल्पसंख्यक मोर्चा ने निर्णय लिया कि नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए अल्पसंख्यक भारी संख्या में शिमला रैली में जाएंगे। इस बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशेर अली, प्रदेश महामंत्री शमशाद अली, हाजी सगीर, अकबर, नसीम अहमद, युनस, मुबारिक आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पांवटा भाजपा युवा मोर्चा की बैठक अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के अलावा मोदी की रैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App