साप्ताहिक घटनाक्रम

By: Apr 12th, 2017 12:07 am

cereer* 07 अप्रैल, 2017 को फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। निर्देशक सुमित्रा भावे और सुनील सुकथनकर द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘कसाव’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए स्वर्ण कमल प्रदान किए जाने की घोषणा की नई। अभिनेता अक्षय कुमार को उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

* विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी मुक्ता दत्ता तोमर को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया। इस पद पर वह गुरजीत सिंह का स्थान लेंगी। वह वर्ष 1984 बैच की वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।

* देश में दस रुपए के विभिन्न प्रकार के सिक्कों पर जनता के बीच भ्रम की स्थिति को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सिक्का अमान्य नहीं है और सभी सिक्के चलन में हैं। ये समय-समय पर जारी किए गए अलग-अलग डिजाइनों के सिक्के हैं। सबसे ज्यादा विवाद उस सिक्के पर है जिसके बीच में ‘10’ लिखा है और इसे नकली कहा जा रहा है। लेकिन आरबीआई की ओर से एक ई-मेल में जानकारी दी गई है कि यह सिक्का 26 मार्च, 2009 को जारी किया गया था।

* ‘द 250 अरब डॉलर डिजिटल वॉल्कैनो- डॉरमैंट नो मोर’ रिपोर्ट के अनुसार भारत की इंटरनेट आधारित अर्थव्यवस्था के 100-130 अरब डॉलर से बढ़कर 2020 तक 215-265 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। अभी यह सकल घरेलू उत्पाद का करीब 5 प्रतिशत है जो 2020 तक बढ़कर 7.5 प्रतिशत हो सकती है। इसके पीछे अहम कारण ई-कॉमर्स सेक्टर और फाइनांशियल सर्विसेज का बढ़ना है।

* रेत की कलाकृतियां बनाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर सुदर्शन पटनायक को 10वें मॉस्को सैंड आर्ट चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। सुदर्शन इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 2017 में यह प्रतियोगिता 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रूस की राजधानी मॉस्को के कलामनस्कॉय में आयोजित की जानी है। सुदर्शन के अलावा इस चैंपियनशिप में रेत से कलाकृतियां बनाने वाले दुनिया भर के कई बड़े कलाकार हिस्सा लेंगे। इस साल इस प्रतियोगिता की थीम ‘अमरीका के इर्दगिर्द दुनिया’ है।

* महेश कुमार जैन ने आईडीबीआई बैंक के नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस पद पर उन्होंने किशोर खारत का स्थान लिया। इससे पूर्व वह इंडियन बैंक में प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर थे।

* भारत का ग्रोथ रेट 2017-18 में बढ़कर 7.4 पर्सेंट और 2018-19 में 7.6 पर्सेंट रहने का अनुमान है, जो चीन से अधिक होगा। एशियन डिवेलपमेंट बैंक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीमॉनेटाइजेशन के फैसले से मीडियम टर्म में पॉजिटिव असर पड़ेगा। चीन के बारे में एशियन डिवेलपमेंट बैंक ने कहा कि 2017 में चीन की ग्रोथ घटकर 6.5 पर्सेंट और 2018 में 6.2 पर्सेंट रह सकती है। 2016 में चीन की ग्रोथ 6.7 पर्सेंट की रही थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App