101 साल की मन कौर को गोल्ड

By: Apr 25th, 2017 12:04 am

वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स की 100 मीटर रेस में बढ़ाया भारत का मान

ऑकलैंड— वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में भारत की महिला धावक मन कौर ने 101 साल की उम्र में परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आयोजित स्पर्धा में मन कौर ने 100 मीटर रेस में यह मेडल जीता है। कौर ने अपने करियर में यह 17वां गोल्ड मेडल हासिल किया है। मन कौर ने एक मिनट 14 सेकंड में यह दूरी तय की, जो उसेन बोल्ट के 64.42 सेकंड के रिकार्ड से कुछ सेकंड ही कम है। उसेन बोल्ट ने 2009 में 100 मीटर की रेस में यह रिकार्ड कायम किया था। मन कौर 101 साल की बड़ी उम्र के बावजूद अपने लक्ष्य की ओर काफी तेजी से बढ़ती दिखाई दीं। 25000 प्रतिभागियों वाली इस स्पर्धा में 100 या उससे अधिक उम्र की कैटेगरी में मन कौर अकेली धावक थीं। न्यूजीलैंड के मीडिया में चंडीगढ़ का आश्चर्य कही जा रहीं मन कौर के लिए इस स्पर्धा में भाग लेना ही सबसे बड़ा लक्ष्य था।  मन कौर ने कहा कि मैं इस रेस को एंज्वाय किया और मैं बेहद खुश हूं। मैं अब भी दौड़ना जारी रखूंगी। अभी रुकने वाली नहीं हूं, फुलस्टॉप नहीं आया है। कौर ने आठ वर्ष पहले 93 साल की उम्र में एथलेटिक्स में भागीदारी शुरू की थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App