कृत्रिम एक्वेरियम में खींचे चले आएंगे सैलानी

By: May 22nd, 2017 12:10 am

news newsपालमपुर —  प्रदेश के सबसे बड़े कृत्रिम एक्वेरियम का काम लगभग पूरा हो चुका है। पालमपुर में कारगिल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की याद में बनाए जा रहे सौरभ वन विहार में यह एक्वेरियम सैलानियों के लिए एक नया आकर्षण होगा। सौरभ वन विहार की झील में नौका विहार की सुविधा पहले ही प्रदान की जा चुकी है और रॉक गार्डन का निर्माण भी तेज गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही कृत्रिम एक्वेरियम में सैलानियों को विभिन्न किस्म की मछलियां करीब से देखने को मिलेंगी।  इसके लिए एक नए भवन का निर्माण किया गया है, जिसमें मछलियां रखने के लिए बक्से भी स्थापित किए जा चुके है। करीब 20 लाख की लागत से तैयार हो रहे कृत्रिम एक्वेरियम में कुल 24 बक्से रखे गए हैं, जिनमें करीब 24 प्रजातियों की मछलियां डाली जाएंगी। इनमें से 16 बाक्स चार फुट और आठ बाक्स छह फुट के है। पालमपुर पहुंचने वाले सैलानियों के लिए यह कृत्रिम एक्वेरियम एक खास आकर्षण होगा।

रॉक गार्डन के लिए 60 लाख का बजट

सांसद शांता कुमार ने सौरभ वन विहार में रॉक गार्डन और कृत्रिम एक्वेरियम के लिए 60 लाख रुपए की अधिक की राशि मुहैया करवाई है। रॉक गार्डन के साथ कृत्रिम एक्वेरियम सैलानियों के लिए खुल जाने से यहां पर पर्यटकों की तादाद बढ़ने की भी पूरी संभावना है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App