कृषि हेल्पलाइन

By: May 30th, 2017 12:04 am

पौधों पर करें बोर्डो मिश्रण का छिड़काव

कैकर, अनुमोदित छिड़कावः रोगग्रस्त पत्तों और शाखाओं को काट दें और जलाकर नष्ट कर दें। वर्षा ऋतु के दौरान पौधों तथा पौधशालाओं में बोर्डो मिश्रण (4:4:50) का 15-20 दिनों के अंतराल पर छिड़काव करें। सूखी टहनियों तथा छोटी शाखाओं को काट दें। कटे हुए स्थान पर बोर्डो पेस्ट लगाएं। रोग डाइबैक या विदरटिप। पौधों का ऊपर से सूखना। स्टॉक एंड रॉट, अनुमोदित छिड़काव : प्रभावित पौधों से सूखी हुई टहनियों को काट दें और कटे हुए भागों पर बोर्डो पेस्ट लगाएं।

आम रोग : एंथ्रोकनोज अनुमोदित छिड़काव : बचाव के लिए फरवरी, अप्रैल और सितंबर में बोर्डो मिश्रण (4:4:50) का घोल बनाकर दो-तीन बार छिड़काव 15-20 दिनों के अंतराल पर करें। रोग डाइबैक, अनुमोदित छिड़काव। ग्राफ्ट किए गए पौधों पर खोद खुरच कर बोर्डो पेस्ट (800 ग्राम : एक किलोग्राम : दस लीटर) ग्राफ्टिड स्थान से मिट्टी को सतह तक लगाएं। दो बोर्डो मिश्रण का छिड़काव सर्दी के आरंभ में करें, ताकि तने व टहनियों की छाल फफूंदनाशी के घोल से अच्छी तरह भीग जाए। पुनः दो छिड़काव मार्च तथा सितंबर महीनों में करें।

पपीता रोग : तना बिगलन रोग अनुमोदित छिड़काव तने के पास मिट्टी की बोर्डो मिश्रण से सिंचाई करें। मिट्टी की सतह से 50 सेंटीमीटर ऊपर से तने के कॉलर के पास चारों ओर बोर्डो पेस्ट लगाएं।

अमरुद रोग : एंथ्रोकनोज कैकर, अनुमोदित छिड़काव : बोर्डो मिश्रण का तीन-चार छिड़काव 10-15 दिनों के अंतराल पर करें।

टमाटर रोग : बकाई रोट, पछेता झुलसा रोग, अनुमोदित छिड़काव : 10-15 दिनों के अंतराल पर बोर्डो मिश्रण का दो बार करें।

शिमला मिर्च रोग : फल सड़न और ब्लाइड, एंथ्रोकनोज, अनुमोदित छिड़काव बोर्डो मिश्रण का आठ-दस दिनों के अंतराल पर करें।

बैंगन रोग : फाइटोफ्थोरा फल सड़न रोग, अनुमोदित छिड़काव) बोर्डो मिश्रण का छिड़काव करें। यदि आवश्यक हो तो दस दिन बाद पुनः छिड़काव करें।

बंदगोभी, फूलगोभी व गाठगोभी रोग : फूल सड़न (कर्ड रोट) अनुमोदित छिड़काव : फूल के ग्रसित भागों को चाकू से अलग कर दें तथा वहां बोर्डो लेप लगाएं व घोल का छिड़काव करें।

सौजन्यः डा. राकेश गुप्ता, छात्र कल्याण अधिकारी, डा. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App