क्‍या आप जानते हैं

By: May 10th, 2017 12:05 am

1.‘ मणिमहेश झील ’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

(क) चंबा में                 (ख) कांगड़ा में

(ग) मंडी में                  (घ) सोलन में

2.मुगल सम्राट शाहजहां का समकालीन सिरमौरी राजा कौन था?

(क) बुद्धि प्रकाश            (ख) धर्म प्रकाश

(ग) मन्धाता प्रकाश          (घ) कर्म प्रकाश

3.‘ सुकेत सत्याग्रह(18 फरवरी, 1948)’ का नेतृत्व किस ने किया था?

(क) कर्म चंद ठाकुर        (ख) सुमेरू वर्मन

(ग) हरि दास               (घ) पंडित पद्म देव

4.चंबा शहर में लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण किस ने करवाया?

(क) भूरी सिंह             (ख) साहिल वर्मन

(ग) मुशान वर्मन           (घ) मेरू वर्मन

5.‘ चकली ’ कौन सी रियासत का प्रसिद्ध सिक्का था?

(क) कुल्लू                   (ख) कांगड़ा

(ग) सिरमौर               (घ) चंबा

6.कांगड़ा किले को प्राचीन काल में किस नाम से जाना जाता था?

(क) राजकोट              (ख) नगरकोट

(ग) भीमकोट              (घ) इनमें कोई नहीं

7.एक सुंदर पर्वतीय पर्यटक स्थल के रूप में शिमला की खोज सबसे पहले किस ने की थी?

(क) मेजर कैनेडी ने       (ख) लॉर्ड हेस्टिंग्ज ने

(ग) जॉर्ज विलियम ने      (घ) लॉर्ड डलहौजी ने

8.हिमाचल के कौन से जिला को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है?

(क) सोलन               (ख) मंडी

(ग) कांगड़ा               (घ) किन्नौर

9.हिमाचल प्रदेश में पहली बार गैर कांग्रेस सरकार कब बनी?

(क) 1980 में        (ख) 1975 में

(ग) 1977 में         (घ) 1972 में

10.‘ हिमालयन सर्किट ’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(क) एसएस रंधावा      (ख) जीडी खोसला

(ग) बीएन गोस्वामी       (घ) एमएल मिश्रा

11.हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

(क) 1971 में          (ख) 1974 में

(ग) 1979 में          (घ) 1970 में

12.‘ भूरि सिंह संग्रहालय ’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

(क) कांगड़ा में          (ख) सोलन में

(ग) मंडी में             (घ) चंबा में

13.सुप्रसिद्ध ‘ गंधक चश्मावशिष्ठ ’ किस जिले में स्थित है?

(क ) सिरमौर में         (ख) मंडी में

(ग) कुल्लू में              (घ) ऊना में

14.हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सबसे कम वर्षा होती है?

(क) हमीरपुर में        (ख) लाहुल-स्पीति में

(ग) ऊना में             (घ) किन्नौर में

15.‘ नैना देवी की पहाडि़यां ’ हिमाचल के किस जिले में हैं?

(क) बिलासपुर में          (ख) ऊना में

(ग) सिरमौर में             (घ) कांगड़ा में

16.प्रसिद्ध ‘झांझर नृत्य’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले से संबद्ध है?

(क) सिरमौर            (ख) सोलन

(ग) बिलासपुर          (घ) चंबा

उत्तर

1 क 2 ग 3 घ 4 ख 5 घ 6 ग 7 क 8 ख 9 ग 10 ख 11 क 12 घ 13 ग 14 ख 15 क 16 घ

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App