क्‍या आप जानते हैं

By: May 24th, 2017 12:05 am
  1. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में किस स्थान पर चांदी पाई जाती है?

(क) चरागाह                 (ख) कल्पा

(ग) पूह                      (घ) पियो

  1. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सबसे अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं?

(क) शिमला में             (ख) कांगड़ा में

(ग) सोलन में              (घ) ऊना में

  1. जिला शिमला के कौन से स्थान पर गोल्फ कोर्स है?

(क) रामपुर              (ख) रोहड़ू

(ग) कुफरी               (घ) नालदेहरा

  1. हिमाचल प्रदेश में सौरभ वन विहार कहां पर बन रहा है?

(क) बिलासपुर में        (ख) पालमपुर में

(ग) रामपुर में            (घ) नूरपुर में

  1. भारत में ‘ लिटल ल्हासा ’ के रूप में कौन सा स्थान जाना जाता है?

(क) केलांग               (ख) डलहौजी

(ग) काजा                (घ) धर्मशाला

  1. ‘ अंगूरों की भूमि’ हिमाचल प्रदेश के किस स्थान को कहा जाता है?

(क) कड़छम              (ख) रिकांगपिओ

(ग) रिब्बा                (घ) नाको

  1. वायसराय लॉर्ड एल्गिन आराम के लिए कहां ठहरते थे?

(क) धर्मशाला में          (ख) डलहौजी में

(ग) कुल्लू में             (घ) शिमला में

  1. हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज की कक्षाएं फिलहाल कहां लगेंगी?

(क) धर्मशाला             (ख) नगरोटा बगवां

(ग) नगरोटा सूरियां       (घ) स्वारघाट

  1. ‘सोभा सिंह आर्ट गैलरी ’ हिमाचल में कहां पर स्थित है?

(क) नादौन में          (ख) चंबा में

(ग) अंद्रेटा में           (घ) हरिपुर में

  1. निम्न में कौन सा ऋषि हिमाचल से संबद्ध नहीं है?

(क) मार्कंडेय           (ख) वाल्मीकि

(ग) लोमेश             (घ) व्यास

  1. कुल्लू में ब्रिटिश किस्म के सेब के बाग किस ने लगाए थे?

(क) आरसी ली        (ख) सत्यानंद स्टोक्स

(ग) लॉर्ड डलहौजी     (घ) हैरिस

  1. हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन कौन बने हैं?

(क) वीरेंद्र तोमर       (ख) जेके चौहान

(ग) केएस तोमर       (घ) धर्मवीर सिंह राणा

  1. ‘ कुफरी जीवन और कुफरी ज्योति ’ किस की किस्में हैं?

(क ) मटर              (ख) सेब

(ग) आलू               (घ) टमाटर

  1. शिमला में गेयटी थियेटर का निर्माण किस वर्ष किया गया?

(क) 1866 में       (ख) 1887 में

(ग) 1890 में        (घ) 1889 में

  1. कालका-शिमला रेलवे लाइन का मुख्य इंजीनियर कौन था?

(क) एचएस हेरिंग्टन      (ख) कार्ल लेविस

(ग) जे कैनेडी             (घ) आर लॉरेंस

  1. सोलन जिला के किस क्षेत्र को हाल ही में डिग्री कालेज दिया गया है?

(क) कैथलीघाट          (ख) कंडाघाट

(ग) कुमारहट्टी            (घ) दाड़लाघाट

उत्तर 1 क 2 ग 3 घ 4 ख 5 घ 6 ग 7 क 8 ख 9 ग 10 ख 11 क 12 घ 13 ग 14 ख 15 क 16 घ

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App