जल्द निपटाएं लोगों की समस्याएं

By: May 22nd, 2017 12:02 am

सबगा में श्रम मंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

साहा – भाजपा सरकार पूरे हरियाणा में सबका साथ-सबका विकास उद्देश्य को लेकर विकास कार्यों को तीव्र गति से करवाने का काम कर रही है। आज प्रदेश का कोई भी क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता नहीं है। सभी जगहों पर विकास का पहिया निरंतर चल रहा है। यह बात श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैणी ने गांव सबगा में आयोजित एक जनसभा में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कही। इस मौके पर गांव वासियों ने राज्यमंत्री का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। सैणी ने लोगों को कहा कि भाजपा सरकार ने भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद को खत्म करने का काम किया है। आज हरियाणा में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। इतना ही नहीं जहां पर विपक्ष के विधायक हैं, वहां पर भी समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अनेक  कल्याणकारी नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने का काम किया है। इस मौके पर उन्होंने ग्राम वासियों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर रमन वासन, जसमेर राणा, कृष्ण राणा, सबगा अमरजीत सैणी, पीर चंद राणा, मांगे राम पंजैलए भाग सिंह संभालखा, रजवंत सैणी, लोचन शर्मा, राकेश सैणी, सुबे सिंह राणा, नरेश शर्मा, सुभाष गुप्ता, गुरदीप सिंह कंबोज, सतीश पाल, धर्मपाल फौजी, अलख राम, कृष्ण केसरी, रामपाल छपरा, कुलतार सिंह, कर्म सिंह सैणी, जयपाल सैणी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App