जल पुरुष राजेंद्र सिंह

By: May 17th, 2017 12:07 am

cereerराजेंद्र सिंह का जन्म 6 अगस्त, 1959 को उत्तर प्रदेश के बागपत (मेरठ के समीप) जिला के धौला नामक स्थान पर हुआ। राजेंद्र सिंह की जिंदगी में टर्निंग प्वाईंट तब आया, जब वह हाई स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। उन दिनों गांधी पीस फाउंडेशन के सदस्य रमेश शर्मा, मेरठ में उनके घर आए। रमेश शर्मा के सुधार कार्यों ने उनकी आंखें खोल दीं, जब उन्होंने उनके गांव में स्वच्छता अभियान चलाया और एक लाइब्रेरी की स्थापना करने के साथ-साथ कई समस्याओं का निपटारा भी किया। उन्होंने राजेंद्र सिंह को अपने नशा निवारण अभियान में भी शामिल किया। अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने ‘भारतीय ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय बड़ौत’ जिला बागपत से अपनी पढ़ाई पूरी की। यह महाविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना 23 सितंबर, 1887 को हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय उस समय के प्रमुख चार विश्वविद्यालयों में से एक था। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने सन् 1980 में सरकारी नौकरी की शुरुआत जयपुर में नेशनल सर्विस वालंटियर के रूप में की। वहां उन्होंने राजस्थान के दौसा जिला में स्कूलों में अडल्ट एजुकेशन की जिम्मेदारी संभाली। इसी दौरान राजेंद्र सिंह ने ‘तरुण भारत संघ’ को ज्वाइन कर लिया।  ‘तरुण भारत संघ’ ने 25 वर्षों में देशभर में दस हजार से ज्यादा जोहड़-तालाब बनवाए हैं। इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने समुदायों को सचेत करके जल की समझ बढ़ाकर और उन्हें जल सहेजने वाले कार्यों में जोड़कर तथा जल संरक्षण व जल के अनुशासित उपयोग के संस्कार बनाकर और कम पानी में पैदा होने वाले अन्न उत्पादन को बढ़ावा देकर सात नदियों को पुनर्जीवित किया। ‘तरुण भारत संघ’ ने राजस्थान के हजारों गांव, जो बेपानी होकर उजड़ गए थे, उनका पुनर्वास किया है। उनकी लाचारी-बेकारी व बीमारी मिटाने का काम किया है। ‘तरुण भारत संघ’ नदियों का अतिक्रमण हटाने हेतु सरकारों से नदियों की भूमि का सीमांकन करवाने में जुटा है। इस संगठन ने अभी तक 144 नदियों की चेतना यात्राएं आयोजित की हैं। यह भारत में नदी पुनर्जीवित करने वाला संगठन माना जाता है।  6 जून, 2010 को राजेंद्र सिंह ने गंगोत्री पहुंचकर वहां के संतों से संपर्क साधकर उन सभी को उनकी गुफाओं-आश्रमों में जैविक, अजैविक पिट बनवाने हेतु प्रेरित किया। उन्हें सामुदायिक नेतृत्व के लिए 2011 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया था।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App