पशु हेल्पलाइन

By: May 12th, 2017 12:02 am

मेरी गाय के मुंह से थूक/झाग निकल रहा है, क्या करें?

—सुरिंद्र, ऊना

गाय का खाना-पीना ठीक है, परंतु दूध कम हो गया है, क्या करें?

—पवन, सुंदरनगर

पशु सबसे ज्यादा सुविधाजनक स्थिति में रहना पसंद करता, अब बाह्य तापमान दस डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस होता है। अगर यह दस डिग्री सेल्सियस से कम या 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो तो पशु तनाव में आता है, जिससे उसे असुविधा होती है। आजकल बाह्य तापमान ज्यादा होने की वजह से पशु गर्मी के तनाव (हीट स्ट्रेस) में आ जाता है। 30 डिग्री सेल्सियस तक उसके खान-पान में थोड़ी कमी आती है, परंतु 40 डिग्री सेल्सियस पर उसके खाने में लगभग 40 प्रतिशत तक कमी आ जाती है। जब बाह्य तापमान ज्यादा होता है, तो पशु के शरीर में तीन तरह की प्रतिक्रिया (रिस्पांस) होता है।

शारीरिक प्रतिक्रिया (फिजिकल रिस्पांस), चमापचमी प्रतिक्रिया (मैटाबॉलिक रिस्पांस), उत्पादन प्रतिक्रिया (प्रोडक्शन रिस्पांस)

शारीरिक प्रतिक्रिया में पशु को पसीना आता है, उसका थूक कम बनता है व लारें मुंह से बाहर निकलना शुरू  हो जाती हैं। उसके शरीर का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। उसका श्वसन दर बढ़ जाता है। पहले तो उसकी हृदय गति बढ़ती है, परंतु ज्यादा देर गर्मी में रहने से वह कम हो जाती है।

मैटाबॉलिक प्रतिक्रिया में

पसीने से उसके शरीर से इलेक्ट्रोलाइट (एनएटी, के टी सीएल व एचसीओ3) निकलते हैं। उसके पेट में पानी की मात्रा बढ़ जाती है।  उसके पेट के कीटाणु द्वारा विटामिन, एमिनो ऐसिड व फैटी एसिड बनाने की प्रक्रिया कम हो जाती है। उसकी पाचन शक्ति में कमी आ आती है।

उत्पादन प्रतिक्रिया में

पशु तीन-पांच गुना अधिक पानी पीना शुरू कर देता है। उसके खाने में कमी आ जाती है। उसका दूध कम हो जाता है। पशुओं में बीमार होने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है, क्योंकि गर्मियों में बाह्य परजीवी ज्यादा होते हैं। पशुओं में प्रजनन शक्ति कम हो जाती है, वे गरमाने के कम लक्षण देते हैं। उनका गर्भधारण कम हो जाता है। उनके अंडाशय से फॉलिकल कम निकलते हैं। बाह्य तापमान ज्यादा होने की वजह से पशुओं में उपरोक्त प्रतिक्रिया होती है, जिसका परिणाम निम्नलिखित होता है। पशु के खाने में कमी आ जाती है। पशु का दूध कम हो जाता है। पशु की प्रजनन शक्ति कम हो जाती है। उसके बीमारी से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है, जिससे उसे सांस, पेट व थन की बीमारियां हो जाती हैं।

क्रमश

डा. मुकुल कायस्थ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, उपमंडलीय पशु चिकित्सालय पद्धर(मंडी)

फोनः 94181-61948

नोट : हेल्पलाइन में दिए गए उत्तर मात्र सलाह हैं।

Email: mukul_kaistha@yahoo.co.in

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App