पहली जून से मछली पर रोक

By: May 22nd, 2017 12:05 am

नगरोटा सूरियां —  पौंग झील में पहली जून से 31 जुलाई तक दो महीने के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंद लग जाएगा। इसे लिए मत्स्य विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है। बंद सीजन के दौरान झील में मछली का बीज डाला जाता है व मछुआरों को बंद सीजन का राहत भत्ता भी मिलता है। बंद सीजन के दौरान मछली का शिकार करते मौके पर पकड़े जाने पर व्यक्ति व मछुआरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया जाता है। विभाग की टीमें झील तथा सड़क मार्ग द्वारा पूरी चौकरी करती हैं। यह जानकारी मत्स्य निदेशक हिमाचल प्रदेश के सरदार गुरचन सिंह ने बताया कि इस वर्ष लाखों की संख्या में मछली का बीच डाला जाएगा। दस दिन के बाद पौंग झील के बीच बने रेंसर टापू के लिए भी रास्ता सीधा हो जाएगा, क्योंकि झील का जल स्तर लगातार कम हो रहा है। अभी करीब 200 से 300 मीटर तक पानी इस टापू से दूर है, जब पानी नीचे चला जाएगा तो इस टापू तक सीधा व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर पहुंच सकता है। इस टापू पर झील किनारे सैकड़ों की संख्या में प्रवासी पक्षियों द्वारा प्रजनन किया गया है। इसकी सुरक्षा के कारण अभी झील के किनारे तथा रेंसर के टापू को जाने के लिए प्रतिबंद लगा है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App