पांच साल में पक्के हों तकनीकी सहायक

By: May 22nd, 2017 12:03 am

बिलासपुर में राज्य तकनीकी सहायक संघ ने उठाई मांग

newsबिलासपुर  – नगर के साथ सटे लखनपुर वार्ड में स्थित अंबेडकर भवन में रविवार को हिमाचल प्रदेश राज्य तकनीकी सहायक संघ (ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग) की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि बैठक में यह मांग की गई कि पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके दैनिक भोगी कर्मियों को नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल किया जाए, क्योंकि हाल ही में अनुबंध कर्मचारियों का कार्याकाल पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष कर दिया गया है। इसी तर्ज के तकनीकी सहायकों के सात वर्ष के दैनिक भोगी कार्यकाल को घटाकर पांच वर्ष करके नियमित किया जाए। भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि तकनीकी सहायकों का वेतन मनरेगा मैटीरियल से हटाकर सरकारी खजाने (ग्रांट इन एड) से दिया जाए। संघ की अन्य मांगों का जिक्र करते हुए  भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि संघ ने यह भी मांग रखी की ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज के तकनीकी विंग में तकनीकी सहायकों को भी शामिल किया जाए। संघ ने सरकार से मांग की है कि उक्त मांगों पर शीघ्र निर्णय किया जाए अन्यथा संघ संघर्ष के लिए मजबूर होगा। तकनीकी सहायक संघ ने बैठक में यह भी निर्णय लिया कि 26 मई से ग्राम रोजगार सेवक संघ हड़ताल पर जा रहा है, उनकी मांगें जायज हैं, तकनीकी सहायक संघ इनका पुरजोर समर्थन करती है।

नई राज्य कार्यकारिणी बनाई

बैठक में विभिन्न मसलों पर चर्चा करने के साथ राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसहमति से भुवनेश कुमार (धर्मशाला) को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया, जबकि राजेश ठाकुर (सोलन) को प्रदेश उपाध्यक्ष,  राकेश गुप्ता (मंडी) व वीर सिंह (शिलाई) को प्रदेश महासचिव, चेतन ठाकुर (करसोग) व श्याम लाल धीमान को प्रदेश सचिव, सुरेंद्र वर्मा (ठियोग)को प्रदेश कोषाध्यक्ष, इंद्र चौहान (बिलासपुर) को प्रदेश प्रवक्ता व रामस्वरूप ठाकुर (नालागढ़) को प्रदेश सहसचिव को कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों के रूप में मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के विस्तार हेतु प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर कुमार को अधिकृत किया गया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App