पौंग के विदेशी पक्षियों की आवाज सीखेगा बर्डमैन

By: May 26th, 2017 12:05 am

धर्मशाला – बर्डमैन नाम से विश्व भर में अपनी पहचान बना चुके नेपाल के गौतम प्रसाद सपकोटा अब अंतरराष्ट्रीय वेटलेंड पौंग डैम में जल के विदेशी प्रजातियों के पक्षियों की आवाज सिखेगा। नेपाल के बर्डमैन एशिया के लगभग सभी देशों में भ्रमण कर 251 पक्षियों की आवाज सीखकर अब बर्ड बचाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश देने के लिए निकल पड़े हैं। इसी कड़ी में हिमाचल में पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए अब जिला कांगड़ा में पहुंच गए हैं। यहां पर स्कूलों सहित अन्य महत्त्वपूर्ण स्थानों पर  लोगों को पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक करेंगे। साथ ही अब हिमाचल में अपना भ्रमण समापन करने के बाद डिस्कवरी चैनल में भी प्रसारित होने वाले शो में दिखाई देंगे। 251 पक्षियों की आवाज निकालकर वर्ष 2008 में बर्ड मैन गौतम ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है, जिसे लगभग 10 वर्ष पूरा होने पर अब तक विश्व भर में कोई भी नहीं तोड़ पाया है।  जिला कांगड़ा में काफी अधिक समय बिताएंगे। इस दौरान वह कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों, संस्थानों और महत्वपूर्ण स्थानों पर बुलावा होने पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पक्षियों की आवाजें सुनाकर बताएंगे। ‘दिव्य हिमाचल’ से खास बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध मिक्की माऊस कार्टून में वह डोनाल्ड डक की आवाज बने रहे। कई वर्षों तक बच्चों के दिलों में डोनाल्ड डक की भूमिका निभाकर राज करते रहे, बच्चे आज भी उनकी इसी आवाज के कायल है। अब तो पंरिदें भी बर्डमेन गौतम की आवाज के कायल होने लगे हैं, और उनके बुलाने पर उनके आस-पास पहुंच जाते हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App