बढ़ते मॉल कल्चर से व्यापारी मायूस

By: May 22nd, 2017 12:05 am

युवा सेवा क्लब ने उठाया समाजसेवा का बीड़ा

ऊना —  युवा सेवा क्लब ऊना करीब दो दशकों से समाजसेवा कर रहा है। युवा क्लब प्रधान मोहन लाल निवासी ऊना सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान करते हैं। क्लब की ओर से अब तक करीब एक हजार गरीब लड़कियों की शादी करवाई जा चुकी है। वर्ष 1996 से समाजसेवा कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को सहायता मुहैया करवाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। आगामी भविष्य में भी समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा संजोए हुए हैं। युवा क्लब की ओर से सिलाई सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर भी खोले जाते हैं। क्लब के पास एक शव वाहन भी है। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए क्लब की ओर से आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है। अभी हाल ही में चौकीमन्यार के एक जरूरतमंद व्यक्ति को बच्चों की फीस के लिए 7200 रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं, मकान के लिए पहली किस्त के तौर 22 हजार 200 की राशि प्रदान की गई है।

जिला में उभर रहे नए बाजार

प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा है कि जिला में नए बाजार उभर रहे हैं। खरीददार कम हो रहे हैं। आकर्षक दुकानें सज रही हैं। ऊना शहर में ही अरविंद मार्ग, कालेज कैंपस के पास, इंदिरा स्टेडियम के नजदीक नए बाजार बनकर उभरे हैं। हमीरपुर रोड पर मॉल कल्चर डिवेलप हुआ है। व्यापारी वर्ग को नुकसान हो रहा है। अभी तक व्यापारी वर्ग नुकसान से उभर नहीं पा रहा है।

त्रिलोक चंद नए प्राचार्य

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में नए प्राचार्य त्रिलोक चंद ने ज्वाइन किया। इसके अलावा कालेज में फेयरवेल पार्टी का भी आयोजन किया गया। वहीं, कालेज सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसके अलावा अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। ऊना कालेज की टीम ने कालेज का निरीक्षण भी किया।

लोगों को गर्मी से मिली राहत

ऊना में हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि ऊना में कुछ दिन पहले प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। गर्मी ने लोगों का जीना दुभर कर दिया था। लेकिन बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भविष्य में गर्मी बढ़ने की उम्मीद है।

ऊना में 160 रुपए किलो लीची

ऊना सब्जी मंडी में गर्मी के मौसम में फलों की भरमार लगी हुई है। सब्जी मंडी में विक्रेताओं के साथ ही उपभोक्ताओं की भी लंबी लाइन लगी रहती है। रविवार को सब्जी मंडी में 160 रुपए किलोग्राम के हिसाब से लीची देखने को मिली। वहीं, फल खरीदने के लिए

लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

चिंतपूर्णी-पीरनिगाह में भक्तों की भीड़

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी के अलावा ऊना के धार्मिक स्थल पीरनिगाह में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। ज्येष्ठ गुरुवार को इन धार्मिक स्थलों में लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर परिवार सुख समृद्धि की कामना की। इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर में इस बार मंदिर न्यास ने सेल्फी नहीं लेने का निर्णय भी लिया। प्रदेश के अलावा अन्य बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी मां के दर्शनों के लिए पहुंचे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App