बाइकर ने रौंदा राहगीर

By: May 22nd, 2017 12:05 am

मंडी —  मंडी शहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को हुए एक और रोड एक्सीडेंट में राजस्थान निवासी की मौत हो गई। हाल ही में मंडी शहर में हुए हादसों के बाद यह तीसरी मौत है। जानकारी के अनुसार रविवार को पंडोह रोड पर सौली खड्ड के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को कुचल दिया। घटना सुबह करीब दस बजे की है। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजस्थान निवासी प्रकाश (40) पैदल जा रहा था, अचानक बाइक सवार रजत भारद्वाज (22) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण वह घायल हो गया। हालांकि बाइक सवार रजत भारद्वाज को भी चोटंे आई हैं। रजत सौली खड्ड का रहना वाला है। इसका उपचार जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है। इसी दौरान 108 एंबुलेंस कहीं दूसरे केस के लिए जा रही थी, लेकिन रास्ते में घायल पड़े लोगों को उन्होंने पहले अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के करीब आधे घंटे के बाद राजस्थान निवासी प्रकाश ने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हैड कांस्टेबल अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। घटना तेज रफ्तार के कारण हुई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App