बिना वीजा-नशे संग धरा विदेशी

By: May 26th, 2017 12:15 am

कसोल में पुलिस ने श्रीलंका के युवक सहित तुर्की की महिला को भी लिया हिरासत में

newsकसोल  – मणिकर्ण घाटी के लिए साथ लगते कसोल  में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल  की है। पांच दिन से नशे के कारोबार में संलिप्त विदेशी नागिरक को पकड़ने के लिए बिछाए जाल में आखिर पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया  है।  एसपी कुल्लू ने पत्रकारवार्ता में बताया कि    कसोल में पुलिस ने नशीले पदार्थ संग श्रीलंका के एक नागरिक को  हिरासत में लिया  है। वही, तुर्की की  एक युवती को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया है। एसपी  पदम चंद ने बताया कि पुलिस कसोल में   गेस्ट हाउस में जब पर्यटकों के दस्तावेजों की छानबीन कर रही थे। उसी दौरान कसोल में पुल के पास पुलिस ने श्रीलंका के उमी दाइशेंन(24) व तुर्की की  जेहरा(31 की तलाशी ली तो उसके  कब्जे से 539 एलएसडी पेपर बरामद किए।  539 एलएसडी की कीमत करीब 11 लाख रुपए है। गौर हो ये पेपर नशा करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। एसपी ने बताया कि श्रीलंका निवासी के पास कोई भी दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके चलते  मामला दर्ज किया गया है, जबकि युवती के पास दस्तावेज है।  दोनों विदेशी नागरिकों का भारत आना जाना लगा रहता है। कसोल आने से पहले ये दोनों गोवा में भी मिले। जहां से जान पहचान होने के बाद इनकी मुलाकात  कसोल में फिर से हुई। पुलिस को शक है कि उक्त युवक काफी समय से इस कारोबार में संलिप्त है, जिसके तार काफी बड़े गिरोह से मिले हुए हैं।  वह केरल, उड़ीसा में रह रहे विदेशी नागरिकों के भी संपर्क में है और उन्हें भी यह नशे  के पदार्थ सप्लाई करता है।  दस्तावेज न होने पर शक जताया जा रहा है कि युवक पहले भी पुलिस के हाथ चढ़ चुका है। जहां से वह फरार होकर कसोल तक पहुंचा है।  इसी के चलते इसके पास अपना पास पोर्ट तक भी नहीं है। पुलिस मामले की गहरना से छानबीन कर रही है। जल्द ही इस मामले को लेकर नए तथ्य सामने होंगे। एसपी ने कहा कि पुलिस जगह-जगह नशे के कारोबार करने वालों पर दबिश दे रही है और ऐसे कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  आरोपियों को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। गौर हो कि गत दिन भी पुलिस ने भुंतर में एक विदेशी को नशे की खेप के साथ पकड़ा था। कसोल में पकड़ा गया विदेशी करीब पिछले एक माह पहले ही कसोल आया था। उसके  बाद से ही वह नशे के कारोबार में जुड़ा हुआ था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां नशे का कारोबार किया जा रहा है, जिस पर करवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया गया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App