भाजपा त्रिदेव सम्मेलन में गृह मंत्री होंगे मुख्यातिथि

By: May 24th, 2017 12:01 am

घुमारवीं —  भाजपा के चार जून को होने वाले त्रिदेव सम्मेलन में देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यातिथि होंगे। भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव समेलन में इस क्षेत्र के 1704 मतदान केंद्रों के बूथ अध्यक्ष, बीएलए और बूथ पालक भाग लेंगे। महेंद्र धर्माणी ने बताया कि हमीरपुर के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैदान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं को राजनाथ सिंह संगठन की मजबूती और आने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल को कांग्रेस मुक्त बनाने का संकल्प दिलाएंगे। प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में से शिमला और कांगड़ा के सम्मेलनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली शिरकत कर चुके हैं। इसी कड़ी में त्रिदेव सम्मेलन में राजनाथ सिंह मतदान केंद्र के तीन प्रमुखों को मतदान केंद्र पर होने वाले पार्टी के कार्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा प्रदेश स्तर पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार और माफिया राज से प्रदेश को मुक्ति दिलाने के लिए पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए इन सम्मेलनों का आयोजन कर रही है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App