महिलाओं को चुनावों में मिले 33 प्रतिशत आरक्षण

By: May 26th, 2017 12:05 am

परागपुर में बैठक के दौरान बोलीं महिला अध्यक्ष पुष्पा मिन्हास

परागपुर, ढलियारा  – महिला कांग्रेस मंडल परागपुर की बैठक महिला अध्यक्ष पुष्पा मिन्हास की अध्यक्षता में परागपुर में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में जिला महिला कांग्रेस देहरा की अध्यक्ष इंद्रा देवी विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष इंद्रा देवी ने बताया कि जल्द बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कमेटियों का गठन किया जाएगा और सरकार द्वारा बनाए गए चार सालों के विकासात्मक कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया। वहीं, परागपुर की अध्यक्ष पुष्पा मिन्हास ने कहा कि इस बार विधानसभा के चुनावों में हर बूथ पर महिला अध्यक्ष की नियुक्ति भी की जाएगी, जिसके लिए हर बूथ पर जाकर काम किया जा रहा है। पुष्पा मिन्हास ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार और जसवां-परागपुर में कर्मचारी एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया द्वारा करवाए गए विकासात्मक कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में सुरिंद्र मनकोटिया, परागपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज शर्मा, चौली पंचायत प्रधान और महिला कांग्रेस महासचिव ममता कटवाल, पंचायत समिति एवं महिला उपाध्यक्ष राणो देवी, महिला उपाध्यक्ष अनिता देवी, महिला सचिव श्यामा डढवाल, मनियाला प्रधान एवं महिला कांग्रेस सचिव अंजना देवी, पूर्व प्रधान कूहना अंजना बाला, आशा रानी, प्रेम लता व विशाली शर्मा मौजूद रहीं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App