रिश्‍ते के नियम

By: May 28th, 2017 12:05 am

हर महिला को यह पसंद होता है कि कोई उसका ध्यान रखे। उसे तवज्जो दे, लेकिन अगर कोई पुरुष  से ज्यादा करीबी दिखाता है, तो महिला को यह बुरा लग सकता है। यह उसके लिए रिश्ते से दूर होने का पहला संकेत होता है….

जब आपको कोई इनसान पसंद आता है, तो आप हर वक्त उसके साथ रहना चाहते हैं। हर महिला को यह पसंद होता है कि कोई उसका ध्यान रखे। उसे तवज्जो दे, लेकिन अगर कोई पुरुष  से ज्यादा करीबी दिखाता है, तो महिला को यह बुरा लग सकता है। यह उसके लिए रिश्ते से दूर होने का पहला संकेत होता है।

ज्यादा मांग न करें

शब्द केवल जुबानी जमाखर्च होते हैं। और अगर शब्दों को वास्तविकता में न बदला जाए तो उनके कोई मायने नहीं होते। तो सिर्फ  यह कहते रहना कि वह आपके लिए काफी मायने रखती है, इसे अपने कामों से दिखाएं।

कहें नहीं करें

हो सकता है कि आप उसे अपने दिल की कुछ बातें कहना चाहते हो। हो सकता है कि वह इस बात की सराहना करे। उसे अच्छा लगे कि आप उस पर भरोसा करते हैं। यह भी हो सकता है कि वह इस बात का बुरा मान जाए। उसे यह लगने लगे कि आपको करीब आने की जल्दी है। यह आपके रिश्ते के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। थोड़ा धीरज धरें।

अभी न करें राज की बात

दबाव में कोई रिश्ता नहीं चलता। किसी महिला को जबरन अपनी पसंद का काम करने के लिए कहना, रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है। इस बात की उम्मीद न पालें कि वह हर बार आपकी बात को मान लेगी। बेहतर होगा कि उसे अपनी पंसद के हिसाब से काम करने दें। इससे वह खुश होगी और आपका रिश्ता बेहतर होगा। और वह आपकी कद्र करेगी। उसकी भावनाओं को समझें।

कुछ  बातें छुपाएं

हर बात खुलकर सामने आ जाए, तो फिर रिश्ते का मजा क्या है। अच्छा तो यही है कि कुछ छुपा रहे। कुछ बातें वक्त के साथ-साथ धीरे-धीरे बाहर आएं तो ही बेहतर है। हमेशा उस लड़की के करीब न रहें। उसे आपके बारे में कुछ न कुछ हैरानी जरूर होनी चाहिए। उससे दूर रहकर आप उसके विचारों पर कब्जा कर सकते हैं। और एक दूसरे के ऊपर हद से ज्यादा नजर भी न रखें। क्योंकि शक की दवा काई दवा नहीं है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App