लोकतंत्र के प्रहरी नसीम अहमद जैदी

By: May 24th, 2017 12:07 am

लोकतंत्र के प्रहरी नसीम अहमद जैदीअभी हाल ही में ईवीएम में छेड़छाड़ की वजह से चुनाव आयोग सुर्खियों में आया है। कांग्रेस और आप ने चुनाव आयोग में शिकायत दी है कि चुनावों में उपयोग हो रहीं ईवीएम से छेड़छाड़ की गई है।  चुनाव आयुक्त नसीम अहमद जैदी ने साफ किया कि ईवीएम से किसी तरह की छेड़छाड़ संभव ही नहीं है। उत्तर प्रदेश कैडर के 1976 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी जैदी का जन्म 6 जुलाई, 1952 को उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के केनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री हासिल की। उन्हें बायो केमिस्ट्री में डाक्टरेट की डिग्री भी प्राप्त है। जैदी ने इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ  फाइनांस से फाइनांस में ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है। इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ फाइनांस की स्थापना सन् 1928 में हुई। वर्तमान में यह संस्थान मुंबई के कुर्ला में स्थित है। गौरतलब है कि सीईसी एच एस ब्रह्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद विधि मंत्रालय ने सबसे वरिष्ठतम ईसी को सीईसी नियुक्त किए जाने की परंपरा का उल्लेख किया। जैदी की नियुक्ति के बाद सरकार ने तीन सदस्यीय आयोग में रिक्तियों को भरने के लिए दो निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की। वीएस संपत के पद छोड़ने के बाद ब्रह्मा को सीईसी बनाया गया था। नसीम अहमद जैदी का कार्यकाल जुलाई 2017 तक होगा जब वह 65 साल के हो जाएंगे। उन्हें राष्ट्रपति मुखर्जी ने सात अगस्त 2012 को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था। वह 31 जुलाई 2012 को नागरिक उड्डयन सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। जैदी नागरिक उड्डयन मंत्रालय के महानिदेशक और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष सहित कई महत्त्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App