व्यंजन

By: May 7th, 2017 12:05 am

आम की रबड़ी

सामग्रीः दूध 1/2 कप,  पका हुआ आम पीस कर 1 कप, चीनी

1/4 कप, पिस्ता 5/6, बादाम 4, दालचीनी पाउडर 1/4 चम्मच, केसर 4 रेशे।

विधिः बादाम को गर्म पानी में भिगोइए और 20 मिनट के बाद उसका छिलका छील कर उसे बारीक काट लें। पिस्ता को भी बारीक काट कर किनारे रख दें। केसर को भी एक कटोरी में थोड़ा सा दूध डाल कर भिगो दें। कटे हुए आम को मिक्स्चर में थोड़ा सा दूध डाल कर गाढ़ा फेंट लें। एक पैन में दूध को आधा होने तक उबालें। फिर उसमें चीनी डाल कर घोल लें। आंच को धीमा रखें। दूध जब गाढ़ा पक जाए तब इसे ठंडा होने के लिए आंच से उतार कर रख दें। जब दूध ठंडा हो जाए तब उसमें आम की प्यूरी, इलायची पाउडर, कटे हुए पिस्ता और बादाम तथा केसर वाला दूध मिक्स करें। अब आप इसे ठंडा ही सर्व कर सकते हैं।

मैंगो बर्गर

सामग्रीः दो आम, एक खरबूजा, एक पपीता, एक कप पनीर कसा, एक बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर, क्रीम व चैरी आवश्यकतानुसार, एक छोटा चम्मच पिसी चीनी, मेवा इच्छानुसार

विधि : सभी फलों को छील लें। आम के चौड़े भाग से 2 फांकें काटें। बाकी आम का गूद्दा भी काट कर निकालें। खरबूजे व पपीते को कस लें। इन में पनीर, मिल्क पाउडर, पिसी चीनी मिलाएं, आम के एक चौड़े भाग पर क्रीम की परत लगा कर उस मिश्रण को फैलाएं। फिर दूसरा भाग ऊपर रख कर टूथपिक से जोडें। चेरी से सजा कर फ्रिज में ठंडा कर के परोसें।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App