शक्तिशाली सेना का कमजोर पक्ष

By: May 13th, 2017 12:01 am

( कंचन शर्मा, नालागढ़ )

भारत की सेना विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना मानी जाती है। कोई भी देश अपनी सेना और आर्थिकी की दृष्टि से ही शक्तिशाली या कमजोर माना जाता है। कल के एक समाचार के अनुसार भारत की जल सेना को 24 जंगी बेड़ों की जरूरत है, पर भारत के पास महज 4 ही जंगी पोत हैं। भारत के रक्षा मंत्रालय को इस बारे में सोजना चाहिए कि इस तरह की खबरें अगर आ रही हैं, तो इससे पड़ोसी मुल्कों के हौसले बुलंद होते हैं। सेना का मनोबल ऊंचा रखने के लिए उन्हें सुविधाएं देने के साथ- साथ हथियारों का जखीरा भी उपलब्ध करवाना भी जरूरी है। हथियार ही नहीं होंगे, तो सेना लड़ेगी कैसे। अभी इन दिनों कश्मीर में सेना पर हो रही पत्थरबाजी भी खूब चर्चा में है। सेना के जवान को लात मारने का वीडियो भी सामने आया है। एक वीडियो वह सामने आया है, जिसमें एक पत्थरबाज को सेना की एक गाड़ी के आगे बांधा गया है। सरकार ने जवान को लात मारने वाले वीडियो पर तो कोई एक्शन नहीं लिया, पर दूसरे वीडियो के लिए सेना पर एफआईआर दर्ज कर दी। इससे भी सेना का मनोबल गिरता है। क्या सारी छूट इन आतंकियों या पत्थरबाजों को ही है। ऐसी बातें शक्तिशाली सेना को कमजोर बना देती हैं। एक सैनिक का सम्मान उसके लिए अहम होता है। यह बात सब को समझनी चाहिए।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App