सांप-सीढ़ी खेल की शुरुआत

By: May 28th, 2017 12:05 am

बच्चों के पसंदीदा इस खेल की शुरुआत प्राचीन भारत में हुई है। पहले इसे मोक्षपत और मोक्षपतामु कहा जाता था। इसकी शुरुआत कब हुई इसका ठीक-ठीक समय तो पता नहीं, पर माना जाता है यह खेल ईसा के जन्म के भी दो सौ सालों पहले से खेला जा रहा है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि ईसा के 1300 साल बाद संत ज्ञानदेव ने इसकी शुरुआत की। इस खेल के जरिए बच्चों को यह सिखाया जाता था कि अगर वे अच्छा काम करते हैं तो वे आगे बढ़ेंगे। भारत में जो खेल चलता था, उसमें सांप के मुकाबले सीढि़यों की संख्या कम होती थी। फिर यह खेल इंग्लैंड पहुंचा और वहां कुछ बदलाव के साथ यह स्नेक एंड लैडर्स के तौर पर पहचाना जाने लगा। यहां से खेल में जितने सांप हो गए ,उतनी ही सीढि़यां हो गई। 1943 से यह खेल अमरीका में भी खेला जाने लगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App