क्‍या आप जानते हैं

By: Jun 14th, 2017 12:05 am
  1. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के किस स्थान पर चांदी उपलब्ध है?

(क) पियो                  (ख) पूह

(ग) चरागाह                (घ) कल्पा

  1. हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र कहां पर स्थित है?

(क) डरोह में              (ख) सपड़ी में

(ग) मंडी में                (घ) योल में

  1. हिमाचल का बनारस किस नगर को कहा जाता है?

(क) सोलन को           (ख) मंडी को

(ग) ऊना को             (घ) बिलासपुर को

  1. ‘ दिव्य हिमाचल ’फुटबाल लीग का विजेता कौन रहा?

(क) शिमला             (ख) सोलन पैंथर्ज

(ग) यूनाइटेड कांगड़ा    (घ) हमीरपुर हीरोज

  1. समरेश जंग कौन सी खेल के साथ संबंध रखते हैं?

(क) एथलेटिक्स        (ख) पर्वतारोहण

(ग) निशानेबाजी        (घ) बॉक्सिंग

  1. शिमला जिले में नाइनहोल गोल्फ का मैदान कहां पर है?

(क) ठियोग में          (ख) सुन्नी में

(ग) मशोबरा में         (घ) नालदेहरा में

  1. मोहन मीकिन्स ब्रूवरीज हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर स्थित है?

(क) बिलासपुर में     (ख) सोलन में

(ग) परवाणू में        (घ) नाहन में

  1. इंडियन ऑयल के टर्मिनल की आधारशिला किस जिले में रखी गई?

(क) ऊना में          (ख) शिमला में

(ग) सोलन में           (घ) कांगड़ा में

  1. कालका-शिमला रेलमार्ग में सबसे लंबी सुरंग कौन सी है?

(क) समरहिल          (ख) बड़ोग

(ग) धामी               (घ) तारादेवी

  1. हिमाचल प्रदेश में नमक की खानें कौन से जिला में हैं?

(क) कांगड़ा में          (ख) सोलन में

(ग) मंडी में             (घ) किन्नौर में

  1. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का सरोल किस लिए प्रसिद्ध है?

(क) अंगोरा खेती       (ख) मधुमक्खी पालन

(ग) मछली पालन       (घ) भेड़ प्रजनन

  1. कांगड़ा जिला में स्टील प्लांट किस स्थान पर बना है?

(क) कंदरोड़ी          (ख) टाहलीवाल

(ग) दाड़ी              (घ) बाथू

  1. हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी जल विद्युत परियोजना कौन सी है?

(क ) बनेड़              (ख) शानन

(ग) भाखड़ा             (घ) थरोट

  1. कांगड़ा घाटी में चाय उत्पादन किस वर्ष प्रारंभ किया गया था?

(क) 1877 में       (ख) 1856 में

(ग) 1850 में        (घ) 1874 में

  1. शिमला में आलू की खेती की शुरुआत किस ने की थी?

(क) कैप्टन रौस         (ख) डेविड ऑक्टरलोनी

(ग) सत्यानंद स्टोक्स    (घ) कैप्टन कैनेडी

  1. वर्तमान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कौन हैं?

(क) कुलदीप पठानिया  (ख) राजेंद्र राणा

(ग) केवल पठानिया     (घ) हरीश जनार्था

उत्तर 1 ग 2 क 3 ख 4 घ 5 ग 6 घ 7 ख 8 क 9 ख 10 ग 11 घ 12 क 13 ख 14 ग 15 घ 16 क

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App