जखाड़ा के अक्षय सब-लेफ्टिनेंट

By: Jun 4th, 2017 12:03 am

भारतीय नौसेना अकादमी से पासआउट, मुंबई में देंगे सेवाएं

newsजवाली— उपमंडल फतेहपुर के गांव जखाड़ा के अक्षय बैंस ने भारतीय नौसेना मे बतौर सब-लेफ्टिनेंट तैनाती पाई है। पूर्व पंचायत प्रधान सतविंद्र सिंह, जो कि एक किसान हैं, के घर जन्मे अक्षय कुमार ने जहां अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, वहीं क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। अक्षय की माता वीणा देवी गृहिणी हैं। अक्षय ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत डीएवी स्कूल रैहन से की। इसके बाद अक्षय का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में हुआ, वहीं पर 12वीं कक्षा के बाद अक्षय का चयन भारतीय नौसेना अकादमी के लिए हुआ। अक्षय ने जेएनयू दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की है। उसके बाद भारतीय नौसेना अकादमी केरल के एजिमला से पासिंग आउट परेड में एक भव्य समारोह में अक्षय के माता-पिता ने उन्हें स्ट्राइप्स लगा कर सम्मानित किया। अक्षय अब मुंबई के लोनाबाला में अपनी सेवाएं देंगे। जानकारी देते हुए अक्षय के रिश्तेदार एवं समाजसेवी बलदेव ठाकुर ने बताया कि अक्षय ने फतेहपुर क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कांगड़ा जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App