डेंटल मेकेनिक के पद जल्द भरे प्रदेश सरकार

By: Jun 24th, 2017 12:01 am

मंडी – हिमाचल प्रदेश राज्य डेंटल मेकेनिक एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से शीघ्र डेंटल मेकेनिक के पदों को भरने की मांग की है। संघ ने वित्त विभाग द्वारा इन पदों के लिए फंड की उपलब्धता से इनकार करने पर भी रोष जताया है। संघ ने चेतावनी दी है कि जिस तरह प्रदेश में सैकड़ों अन्य पद भरे जा रहे हैं, उसी तरह डेंटल मेकेनिक के पदों को भरा जाए। संघ के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संयुक्त सचिव अशोक कुमार, सचिव आदर्श शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास जम्वाल व मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश निराला ने कहा कि  हिमाचल प्रदेश मंत्री मंडल ने कुछ माह पूर्व डेंटल मेकेनिक के 73  पद भरने को मंजूरी दी थी। इसके बाद मामला वित्त विभाग को भेजा गया था लेकिन वित्त विभाग ने फंड की कमी का हवाला देकर इन पदों की भर्ती पर सवालिया निशान लगा दिया है। ओम प्रकाश निराला ने बताया कि आज तक सरकार ने डेंटल मेकेनिक के 147 पद ही भरे हैं, जबकि 150 के करीब पद प्रदेश भर में रिक्त चल रहे हैं। कुछ डेंटल मेकेनिक को 20 साल से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। संघ ने राज्य सरकार से मांग की कि कैबिनेट मीटिंग में जो 73 पद भरने की मंजूरी दी थी, उन्हें तुरंत बैचवाइज आधार पर भरा जाए।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App