पशु हेल्पलाइन

By: Jun 8th, 2017 12:05 am

पशु को दें पेट के कीड़ों की दवाई

मेरी बछड़ी आठ महीने की गाभिन है। उसका खाना-पीना ठीक है परंतु थन बहुत छोटे हैं। हमें पता चला कि थन लंबे करने के लिए दवाई होती है। क्या करें?

किशोरी, पालमपुर

पशु के थन लंबे होंगे या छोटे होंगे यह अनुवांशिक होता है अर्थात यह मां-बाप से विरासत में मिलता है। थन लंबे करने के लिए कोई दवाई नहीं होती है। अभी आप अपनी गाभिन बछड़ी को…।

-पेट के कीड़ों की दवाई दें।

-आखिरी महीने (नोवें महीने) में उसे सुबह व शाम दलिया खिलाएं।

-खनिज मिश्रण 30-35 ग्राम प्रतिदिन खिलाएं

– सरसों का तेल 100 मिली. प्रतिदिन एक महीना पिलाएं।

-सुबह व शाम 1/2-1 घंटा अपने पशु को घुमाएं।

– सूखा घास व सूखा भूसा कुतर कर व मिला कर उसे अवश्य खिलाएं।

मेरी भैंस को बैठे हुए 5 दिन हो गए हैं। अगर खड़ा करें तो दो घंटे खड़ी रहती है। खाना-पीना बंद है। 5 महीने की गाभिन है। तीन दिन माईफैक्स चढ़वा चुके हैं। क्या करें?

सौरभ हमीरपुर

ऐसा प्रतीत होता है कि आपका पशु अत्यधिक कमजोर है। अभ् आप उसे…

– 10 बोतल 5डी नाड़ी में चढ़वाएं- यह तब तक चढ़वाएं जब तक आपका पशु खाना शुरू न कर दे।

– 15 ग्राम मलेड़ा 50 ग्राम गुड़ में मिलाकर दिन में तीन बार खिलाएं।

– इंजेक्शन ट्रीबीवेट। न्यूरोक्सिन-एम 10 मिली ग्राम 5 दिन लगवाएं।

*टांगों की मीठे तेल (तिल/अलसी) से मालिश करें।

आगे से इस बात का ध्यान रखें कि अगर एक  दिन कैल्शियम नाड़ी में चढ़वाने के बाद भी आपके पशु को लाभ न हो तो उसे  पशु चिकित्सा अधिकारी को अतिशीघ्र दिखाएं

खून में कैल्शियम की ज्यादा मात्रा भी पशु के लिए हानिकारक है।

डा. मुकुल कायस्थ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, उपमंडलीय पशु चिकित्सालय पद्धर(मंडी)

फोनः 94181-61948

नोट : हेल्पलाइन में दिए

गए उत्तर मात्र सलाह हैं।

Email: mukul_kaistha@yahoo.co.in

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App